Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

सोना खरीदने से बचने की सलाह पर मोदी को CTI का धन्यवाद, कहा- कारोबारियों को बड़े घाटे से बचाया

PM Modi Gold Advice: सोने की कीमतों में गिरावट के बाद चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने पीएम मोदी की पुरानी सलाह की तारीफ की है. CTI का दावा है कि उनकी सलाह से लाखों ज्वेलरी कारोबारियों और निवेशकों को भारी नुकसान से बचने में मदद मिली.

pm-modi-gold-advice-cti-jewellers-investors

सोने की कीमत गिरने पर PM मोदी की तारीफ

PM Modi Gold Advice: सोने की कीमतों में आई गिरावट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी सलाह को लेकर चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने उनकी तारीफ की है. CTI ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आभार जताया है. संगठन का दावा है कि कुछ महीने पहले पीएम मोदी ने देशवासियों को सोना खरीदने से बचने की सलाह दी थी. उस समय इस बयान का विरोध हुआ था, लेकिन अब सोने के भाव में आई गिरावट के बाद लाखों ज्वेलरी कारोबारियों और निवेशकों को बड़े नुकसान से बचने का मौका मिला है.

CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, जब प्रधानमंत्री ने सोना नहीं खरीदने की सलाह दी थी, तब सोने का भाव करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये प्रति किलो था. अब इसकी कीमत घटकर करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये प्रति किलो रह गई है. यानी प्रति किलो सोने के भाव में करीब 65 लाख रुपये की गिरावट आई है.

PM की सलाह नहीं मानते तो होता भारी नुकसान: CTI

बृजेश गोयल ने कहा कि अगर कारोबारियों ने उस समय प्रधानमंत्री की सलाह को नजरअंदाज करके बड़ी मात्रा में सोना खरीदा होता, तो आज उन्हें प्रति किलो करीब 65 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ता. उनके मुताबिक, इससे लाखों ज्वेलर्स कर्ज में डूब सकते थे और कई कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता था.

CTI का कहना है कि देशभर में ज्वेलरी कारोबारी कई-कई महीनों का सोने का स्टॉक रखते हैं. ऐसे में अगर उन्होंने ऊंचे भाव पर बड़ी मात्रा में सोना खरीदा होता तो कीमत गिरने से उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता था. संगठन के मुताबिक, ऑनलाइन और ऑफलाइन सोने का कारोबार करने वाले छोटे ट्रेडर्स के साथ-साथ शेयर बाजार के निवेशकों को भी इससे राहत मिली है.

‘मोदी जी ने बचा लिया’

CTI ने बताया कि कारोबारियों के ग्रुप में इन दिनों लगातार ऐसे मैसेज आ रहे हैं कि ‘मोदी जी ने बचा लिया’. संगठन का कहना है कि जिस सलाह को लेकर उस समय सवाल उठाए जा रहे थे, अब वही व्यापारी प्रधानमंत्री के फैसले को सही बता रहे हैं.

शादी के सीजन में आम ग्राहकों को भी फायदा

CTI के मुताबिक, फिलहाल शादी का सीजन चल रहा है और सोने की कीमतों में गिरावट से आम ग्राहकों को भी राहत मिल रही है. संगठन ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि सोने-चांदी जैसे संवेदनशील बाजारों को लेकर सरकार समय-समय पर कारोबारियों को मार्गदर्शन देती रहे. इससे बाजार को सट्टेबाजों और जमाखोरों के असर से बचाने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- BJP के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु-PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

बृजेश गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सिर्फ एक सलाह नहीं दी, बल्कि लाखों परिवारों की पूंजी को संभावित नुकसान से बचाया है. CTI ने पूरे व्यापारी समाज की ओर से प्रधानमंत्री का आभार जताया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism