Bharat Express DD Free Dish

Ajab Gajab: 16 साल का लड़का 5 साल से तालाब में बिता रहा जिंदगी! पानी से बाहर आते ही होती है तेज जलन

Iqbal Sheikh water case: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 16 वर्षीय इकबाल शेख पिछले करीब पांच वर्षों से अपना ज्यादातर समय तालाब के पानी में बिता रहा है. इकबाल का दावा है कि पानी से बाहर आते ही उसके शरीर में तेज जलन होती है, जबकि स्थानीय लोग उसके इलाज को लेकर चिंतित हैं.

Iqbal Sheikh water case

Iqbal Sheikh water case

Iqbal Sheikh water case: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है. बेलडांगा इलाके का 16 वर्षीय इकबाल शेख पिछले करीब पांच वर्षों से अपना ज्यादातर समय तालाब के पानी में बिताता है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह लगातार चार-पांच दिन और कभी-कभी सात दिनों तक भी पानी में रहकर समय गुजारता है. इकबाल का यह व्यवहार अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग उसे देखने के लिए तालाब के किनारे पहुंचते हैं और कई बार खाने-पीने का सामान भी देते हैं.

पानी से बाहर आते ही होने लगती है जलन

इकबाल का कहना है कि उसके शरीर में लगातार तेज जलन महसूस होती है. उसके मुताबिक, पानी में रहने से उसे राहत मिलती है, लेकिन जैसे ही वह पानी से बाहर आता है, जलन बढ़ जाती है. इकबाल इस परेशानी को जिन्न, परी या किसी अदृश्य शक्ति से जोड़कर देखता है. हालांकि, इन दावों की कोई चिकित्सकीय पुष्टि सामने नहीं आई है. विशेषज्ञ जांच के बिना इसके वास्तविक कारण के बारे में निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है.

लगातार पानी में रहने से शरीर पर असर

कई दिनों तक पानी में रहने के कारण इकबाल के हाथ-पैर और शरीर की त्वचा सफेद पड़ गई है. लंबे समय तक पानी के संपर्क में रहने से त्वचा को नुकसान और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. स्थानीय लोगों के अनुसार, इकबाल को सर्दी-खांसी की शिकायत भी रहने लगी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mustaque Ahamed (@mustaque_sams)

इलाज के लिए आर्थिक परेशानी बनी बाधा

इकबाल का कहना है कि उसने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने की कोशिश की, लेकिन उसे अपेक्षित मदद नहीं मिल सकी. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण निजी अस्पताल में इलाज कराना भी मुश्किल है. ऐसे में इकबाल की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ रही है. उनका कहना है कि उसे किसी योग्य डॉक्टर से जांच और उचित इलाज मिलना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: फर्श पर सो रहे मासूम की गर्दन से लिपट गया कोबरा सांप: जागते ही हुआ बड़ा चमत्कार, देखें VIDEO

तालाब किनारे जुटती है भीड़

इकबाल को देखने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग तालाब के किनारे पहुंच रहे हैं. स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग उसे बिस्कुट, चिउड़ा और दूसरी खाद्य सामग्री देते हैं. कई लोग उसे पानी से बाहर लाने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन इकबाल बाहर आने से बचता है. अब स्थानीय लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इकबाल को पानी में रहने से राहत क्यों मिलती है और उसकी इस समस्या की असली वजह क्या है? इसका जवाब चिकित्सकीय जांच के बाद ही सामने आ सकेगा.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read