Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

SCO बैठक में आए पाक मंत्री के दौरे पर घमासान: ताजमहल की इजाजत मिली, तो विपक्ष ने उठाए आतंकी हमले पर सवाल

India-Pakistan Relations: नई दिल्ली में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होने पहुंचे पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल और दिल्ली के कुछ प्रमुख स्मारकों के दौरे की मंजूरी मिली है, जबकि निजामुद्दीन दरगाह जाने की अनुमति नहीं दी गई.

SCO बैठक के लिए भारत आए मुसादिक मलिक को चुनिंदा स्थलों के दौरे की अनुमति.

India-Pakistan Relations: SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तान के संघीय मंत्री मुसादिक मलिक के कार्यक्रम को लेकर नई जानकारी सामने आई है. सुरक्षा जांच के बाद उन्हें ताजमहल समेत दिल्ली के कुछ ऐतिहासिक स्थलों पर जाने की अनुमति दी गई है, लेकिन हजरत निजामुद्दीन दरगाह जाने की इजाजत नहीं मिली है.

SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में भाग लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तान के संघीय मंत्री मुसादिक मलिक को सुरक्षा जांच के बाद ताजमहल, आगरा, दिल्ली हाट, हुमायूं का मकबरा और किला राय पिथौरा जाने की अनुमति मिली है, जबकि सुरक्षा कारणों से हजरत निजामुद्दीन दरगाह जाने की इजाजत नहीं दी गई. दिल्ली में उन्होंने आतंकवाद से जुड़े सवाल पर अपने आगामी बयान का हवाला दिया और सभ्यतागत संवाद का समर्थन किया. वहीं, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने SCO में उनकी मौजूदगी को सामान्य बताते हुए पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान की कार्रवाई को लेकर कड़े सवाल उठाए.

ताजमहल और दिल्ली के स्मारकों पर जाने की मिली मंजूरी

SCO बैठक में शामिल होने भारत आए पाकिस्तान के संघीय मंत्री मुसादिक मलिक को लेकर पहले यह माना जा रहा था कि उनका दौरा केवल आधिकारिक कार्यक्रम तक सीमित रहेगा. हालांकि, सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद पाकिस्तान हाई कमीशन के अनुरोध पर उन्हें ताजमहल, आगरा, दिल्ली हाट, हुमायूं का मकबरा और किला राय पिथौरा जाने की अनुमति दे दी गई है.

दूसरी ओर, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मुसादिक मलिक को हजरत निजामुद्दीन दरगाह जाने की परमिशन नहीं दी गई है. नई दिल्ली पहुंचने पर पाकिस्तान के चीफ ऑफ प्रोटोकॉल ने उनका स्वागत किया, जबकि किसी भारतीय पदाधिकारी की ओर से आधिकारिक स्वागत नहीं किया गया.

सीमा पार आतंकवाद और संवाद पर पाक मंत्री का बयान

नई दिल्ली में जब मुसादिक मसूद मलिक से सीमा पार आतंकवाद को लेकर भारत की चिंताओं पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अगले दिन अपना बयान देने के बाद इस विषय पर विस्तार से बातचीत होगी.

भारत और पाकिस्तान के सभ्यतागत संबंधों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि संवाद हमेशा अलग-अलग पक्षों और विविधता के बीच होता है. उन्होंने भारत, पाकिस्तान, रूस, चीन और मध्य एशियाई देशों के ऐतिहासिक रिश्तों का उल्लेख करते हुए SCO मंच की बातचीत को एक सकारात्मक पहल बताया.

पहलगाम हमले को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

पाकिस्तानी मंत्री के भारत दौरे पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि SCO एक बहुपक्षीय मंच है और इसमें सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का आना सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले का मुद्दा उठाया.

मनीष तिवारी ने सवाल किया कि हमले के डेढ़ साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी क्या पाकिस्तान ने इस पर कोई अफसोस जताया है या अपने यहां मौजूद आतंकी ढांचे के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है. उन्होंने दोहराया कि भारत की स्पष्ट मांग है कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे.

यह भी पढ़ें-अब नहीं थमेगी अंडमान की रफ्तार: PANI सब-सी केबल बनेगा CANI का विकल्प, दूर-दराज के गांवों में भी बजेगी 4G की घंटी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism