Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एक आइसक्रीम की कीमत 1,000 डॉलर! न्यूयॉर्क की इस खास डेजर्ट ने मचाई चर्चा

New York Ice Cream: न्यूयॉर्क में परोसी जाने वाली करीब $1,000 की लग्जरी आइसक्रीम अपनी कीमत और खास प्रेजेंटेशन के कारण चर्चा में है. पांच स्कूप वनीला आइसक्रीम के साथ 23 कैरेट सोना, चॉकलेट कैवियार, बकाराट क्रिस्टल और 18 कैरेट गोल्ड स्पून इसकी खासियत हैं.

New York Ice Cream

New York Ice Cream- Bharat express

New York Ice Cream: गर्मियों में आइसक्रीम खाना आम बात है, लेकिन अगर एक आइसक्रीम की कीमत करीब 1,000 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 80 हजार रुपये के आसपास हो, तो जाहिर है कि वह चर्चा का विषय बनेगी. न्यूयॉर्क में परोसी जा रही ऐसी ही एक बेहद महंगी आइसक्रीम ने इन दिनों फूड और लग्जरी लाइफस्टाइल की दुनिया में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कोई साधारण आइसक्रीम नहीं बल्कि एक खास तरह की लग्जरी डेजर्ट है. इसमें पांच स्कूप वनीला आइसक्रीम का इस्तेमाल किया जाता है. इसके ऊपर करीब 23 कैरेट सोने की परत लगाई जाती है, जिससे इसकी प्रस्तुति बेहद आकर्षक नजर आती है.

सिर्फ आइसक्रीम नहीं, पूरा लग्जरी एक्सपीरियंस

इस डेजर्ट की खासियत केवल सोने की सजावट तक सीमित नहीं है. इसे दुर्लभ चॉकलेट कैवियार और अन्य प्रीमियम सामग्री के साथ परोसे जाने की बात सामने आई है. इसकी सर्विंग भी आम कटोरी या ग्लास में नहीं, बल्कि बकाराट क्रिस्टल जैसी लग्जरी टेबलवेयर में की जाती है. इतना ही नहीं, इसे खाने के लिए 18 कैरेट सोने का चम्मच भी दिया जाता है. यही वजह है कि इसकी कीमत सामान्य आइसक्रीम की तुलना में कई गुना अधिक है.

यह भी पढ़ें: सपनों के आशियाने के लिए पीएफ से निकालें पैसा: बदल गए EPF निकासी के नियम

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही चर्चा?

इस अनोखी डेजर्ट की तस्वीरें और इसके बारे में जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसकी कीमत और प्रस्तुति को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों के लिए यह एक अनोखा लग्जरी फूड एक्सपीरियंस है, जबकि कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर आइसक्रीम के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च करने की वजह क्या है. दरअसल, ऐसी डेजर्ट का मकसद केवल भूख मिटाना नहीं, बल्कि एक खास और यादगार अनुभव देना होता है. महंगी सामग्री, अनोखी प्रस्तुति और सीमित उपलब्धता इसे लग्जरी फूड कैटेगरी में अलग पहचान देती है.

न्यूयॉर्क की यह आइसक्रीम एक बार फिर दिखाती है कि दुनिया में फूड सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं रह गया है. अब प्रेजेंटेशन, एक्सक्लूसिविटी और लग्जरी एक्सपीरियंस भी किसी डिश की पहचान और कीमत का हिस्सा बन चुके हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital