Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

एक मंडप, एक दुल्हन पर दुल्दे दो; थाईलैंड की शादी ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

थाईलैंड में एक 37 वर्षीय महिला ने एक ही मंडप में दो ऑस्ट्रियाई पुरुषों से शादी करके सबको हैरान कर दिया. जानें इस प्रेम कहानी और अनोखे रिश्ते की पूरी दास्तां.

Thailand Viral Wedding one bride two groom

शादियों के सीजन में आपने दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री, नाच-गाना और अजीबोगरीब रस्में तो बहुत देखी होंगी, लेकिन थाईलैंड से आई एक खबर आपको सोचने पर मजबूर कर देगी. अक्सर शादियों में ‘दो की कंपनी’ होती है, लेकिन यहां ‘तीन की तिकड़ी’ ने सात फेरे लेकर सबको हैरान कर दिया. एक ही मंडप, एक ही दुल्हन, लेकिन दूल्हे दो! सुनने में यह किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा लग रहा होगा, पर यह शत-प्रतिशत सच है.

कौन है ये चर्चा में आई दुल्हन?

इस अनोखी शादी की मुख्य किरदार हैं 37 वर्षीय डुआंगडुआन केत्सारो. डुआंगडुआन थाईलैंड की एक जानी-मानी सिंगर और गीतकार हैं. उनकी निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव वाली रही है. वह पहले भी एक बार शादी के बंधन में बंध चुकी हैं और उनकी तीन बेटियां व दो नाती-नातिन भी हैं. जिंदगी के एक पड़ाव पर जब वह पटाया में रहकर अपने परिवार का खर्च उठा रही थीं, तब उनकी मुलाकात ऑस्ट्रिया के एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी रोमन से हुई.

दो दूल्हे और अनोखी प्रेम कहानी

रोमन के साथ डुआंगडुआन का रिश्ता करीब पांच साल तक चला. सब कुछ ठीक चल रहा था कि तभी उनकी जिंदगी में ‘मैकी’ नाम के एक और युवक की एंट्री हुई. दिल के मामले में डुआंगडुआन खुद को रोक नहीं पाईं और उन्हें मैकी से भी प्यार हो गया. आमतौर पर ऐसी स्थिति में रिश्तों में दरार आ जाती है, झगड़े होते हैं और मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच जाता है, लेकिन यहां कहानी एकदम फिल्मी अंदाज में पलटी.

डुआंगडुआन ने अपना दिल कभी भी छिपाने की कोशिश नहीं की. उन्होंने रोमन और मैकी के सामने खुलकर बात रखी. हैरानी की बात यह है कि दोनों पुरुषों ने न सिर्फ उनकी बात समझी, बल्कि आपस में समझौता भी कर लिया. तीनों ने मिलकर फैसला किया कि वे अलग-अलग राह चुनने के बजाय एक साथ मिलकर जिंदगी बिताएंगे.

परिवार की सहमति और पारंपरिक शादी

सबसे बड़ी चुनौती थी परिवार को मनाना. डुआंगडुआन ने अपने माता-पिता और बच्चों को विश्वास में लिया. प्यार की इस अनोखी मिसाल को देखकर परिवार ने भी अपना सिर झुका लिया और शादी के लिए मंजूरी दे दी. पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीनों ने अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूसरे का हाथ थामा. शादी में उनके करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस अजीबोगरीब जोड़ी को अपना आशीर्वाद दिया.

ये भी पढ़ें: गजब का इश्क: ‘भाइयों रास्ता दो, मुझे…’, ट्रैफिक में फंसा आशिक तो बैनर पर लिखा कुछ ऐसा कि लोगों ने खाली कर दिया रास्ता

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital