Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

OMG! ये है दुनिया की सबसे पहली डरावनी जेल, जानें कैसे रखे जाते थे कैदी?

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहली जेल कहां बनाई गई थी? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दुनिया में पहली जेल कहां बनाई गई थी.

ये है दुनिया की सबसे पहली जेल

ये है दुनिया की सबसे पहली जेल

World’s first prison: जेल जाने के नाम पर ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. हमारे देश में भी हजारों जेल मौजूद है जिसमें लाखों कैदी बंद है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की पहली जेल कहा पर है. आपको बता दें कि ईस्टर्न पेनिटेंटरी को दुनिया की सबसे पहली जेल कहा जाता है. जब इसे बनाया गया था तब यह देखने में बिल्कुल वैसी थी जैसी खूंखार कैदियों के लिए जेल होनी चाहिए. इस जेल को खूंखार कैदियों के लिए ‘पृथ्वी पर नर्क’ कही जाने वाली जगह के रूप में है. क्योंकि कभी इस जेल में दुनिया के सबसे खूंखार कैदियों को रखा जाता था लेकिन आज यह जेल भूतों का अड्डा बन गई है.

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में हैं ये जेल

1829 में अमेरिका राज्य पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया शहर में यह जेल खोली गई और 1971 तक चालू रही. यह जेल कुख्यात कैदियों के साथ-साथ सबसे बदतर हालातों के लिए काफी फेमस रही. शुरुआत में इस जेल को 250 कैदियों के लिए ही बनाया गया था लेकिन 5 दशकों में यह शंख्या बढ़कर 10 हजार से ज्यादा हो गई. उसके बाद जेल में बंद कैदियों की मुश्किल बढ़ गई.

नरक जैसी जिंदगी जीते थे कैदी

माना जाता है कि इस जेल में कैदी नरक जैसी जिंदगी जीते थे. क्योंकि एक छोटी सी कोठरी में दो कैदियों को बंद किया जाता था. माना जाता है कि इस जेल में 1900 के दशक में टीबी जैसी घातक बीमारी फैल गई थी. जिसकी वजह से कई कैदियों की मौत हो गई. इस जेल में सर्दियों के समय तापमान माइनस में चला जाता था और कैदी ठंड से कांपते रहते थे.

ये भी पढ़ें:भारत के इस गांव में अजीबोगरीब परंपरा, 5 दिन तक बिन कपड़ों के रहती हैं महिलाएं, जानें इसकी वजह

कुछ कुख्यात अपराधी भी इस जेल में रहे बंद

ईस्टर्न स्टेट पेनिटेंटरी से जुड़ी कई घटनाएं घटी. जिसमें 1961 में घटित हुई एक घटना का जिक्र भी शामिल है. इस जेल में बड़ी संख्या में कैदियों के बीच, कुछ कुख्यात अपराधी भी बंद थे. उनमें शिकागो का गैंगस्टर अल कैपोन का नाम भी शामिल था. जो इस जेल में करीब एक साल तक बंद रहा.

1971 में बंद कर दी गई थी जेल

1971 में इस जेल को बंद कर दिया गया ता जो करीब 20 साल तक खाली पड़ी रही. इस दौरान जेल पूरी तरह से खंडहर बन गई. हालांकि 1994 में इस जेल को जनता के लिए फिर से खोला गया. अब इस जेल को अमेरिका के सबसे भूतिया स्थान माना जाता है. इस जेल से आज भी अजीबोगरीब आवाजें आती रहती हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital