Urdu Conclave 2026

पिता की पुकार पर गर्भ के अंदर मुस्कुराया बच्चा, VIDEO देख दंग हो गए लोग

गर्भ में पल रहे बच्चे के अल्ट्रासाउंड के दौरान पिता ने प्यार से कहा ‘स्माइल करो’, और बच्चा मुस्कुरा उठा. यह क्यूट वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

Viral Video Unborn Baby Smiles In Ultrasound After Fathers Voice

Trending Cute Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन अनगिनत वीडियो आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे हमारे दिल में उतर जाते हैं. इन दिनों इंटरनेट पर एक बेहद भावुक और प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर न सिर्फ आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी, बल्कि आपका पूरा दिन भी बन जाएगा.

 

‘बेटा, स्माइल करो’ और फिर हुआ चमत्कार!

मामला एक अल्ट्रासाउंड क्लिनिक का है, जहां एक होने वाला पिता अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के साथ चेकअप के लिए पहुंचा था. वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि डॉक्टर महिला का अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं और सामने स्क्रीन पर गर्भ में पल रहे बच्चे की साफ झलक दिखाई दे रही है. तभी उत्सुक और भावुक पिता स्क्रीन की तरफ देखकर प्यार से पुकारता है- ‘बेटा… स्माइल करो.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rosie and Harry (@rosieandharry)

कमाल की बात यह हुई कि ठीक उसी पल स्क्रीन पर दिख रहा बच्चा अपना चेहरा थोड़ा सा घुमाता है और ऐसा लगता है मानो वह मुस्कुरा उठा हो. भले ही यह महज एक इत्तेफाक हो या प्राकृतिक हलचल, लेकिन उस खास पल ने वहां मौजूद डॉक्टर और माता-पिता दोनों को हैरान और खुश कर दिया.

लोग बोले- ‘दिन बन गया’

यह खूबसूरत वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने इस पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया. लाखों लोग इसे शेयर कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन दिल वाले इमोजी से भर गया है.

एक यूजर ने लिखा, ‘चाहे यह इत्तेफाक ही क्यों न हो, लेकिन यह इंटरनेट का सबसे क्यूट मोमेंट है.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एक पिता बनने का एहसास और उसकी खुशी शब्दों में बयान नहीं की जा सकती.’ कई लोगों का कहना है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे वीडियो दिल को सुकून और चेहरे पर सच्ची मुस्कान दे जाते हैं.

ये भी पढ़ें: जब शराब की भट्टी में पहुंचे तेंदुए पर चढ़ा ‘सुरूर’, हरकतें देखकर वन विभाग के भी उड़े होश; देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read