Men Selling Cow Dung in Train Viral: भारतीय ट्रेनों में आपने अक्सर ‘चाय-चाय’, ‘पकौड़े’ या ‘पपड़ी-चाट’ बेचने वालों की आवाजें सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी कल्पना की है कि कोई चलती ट्रेन में टोकरी भर के ‘उपले’ (गोइठा) बेचता नजर आए? जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो बिजली की रफ्तार से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. इस ‘अजब-गजब’ नजारे ने यात्रियों के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स को भी हक्का-बक्का कर दिया है.
बोगी में गूंजी ‘उपले ले लो’ की आवाज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सिर पर टोकरी रखे ट्रेन की बोगी में दाखिल होता है. आमतौर पर ऐसी टोकरी में फल या खाने-पीने का सामान होता है, लेकिन जब यात्रियों ने गौर से देखा तो उनके होश उड़ गए. टोकरी में गोबर से बने सूखे उपले भरे हुए थे.
View this post on Instagram
शख्स बड़े ही आत्मविश्वास के साथ पूरी बोगी में घूम-घूमकर आवाज लगा रहा था और उपले बेचने की कोशिश कर रहा था. ट्रेन में मौजूद मुसाफिर उसे फटी आंखों से देख रहे थे, क्योंकि सफर के दौरान उपले खरीदने का लॉजिक किसी की समझ में नहीं आ रहा था.
LPG के बढ़ते दाम
इस वीडियो को मौजूदा समय में देश के ऊर्जा संकट और रसोई गैस (LPG) की स्थिति से जोड़कर भी देखा जा रहा है. पिछले कुछ समय से जिस तरह गैस सिलेंडरों को लेकर खबरें आ रही हैं और होटलों-रेस्टोरेंट पर दबाव बढ़ा है, उसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी मीम्स बन रहे हैं.
शख्स का ये अंदाज शायद एक मजाकिया कटाक्ष (Sarcasm) भी हो सकता है, जो ये संदेश दे रहा है कि अगर गैस महंगी हुई तो लोग फिर से पारंपरिक ईंधनों की ओर लौट सकते हैं. हालांकि, ट्रेन के अंदर इस तरह उपले बेचना पूरी तरह से नया और अजीबोगरीब प्रयोग है, जिसने इस वीडियो को ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बना दिया है.
सोशल मीडिया पर चटकारे ले रहे लोग
इस वीडियो को इंस्टाग्राण के एक यूजर ने शेयर किया है. अपलोड होते ही इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल गए और कमेंट सेक्शन में लोग जमकर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि भाई ने तो सीधा 19वीं सदी की याद दिला दी, लगता है ट्रेन में ही चूल्हा जलेगा!” तो दूसरे यूजर ने कमेंट में कहा, “ये तो सबसे सस्ता और ऑर्गेनिक ईंधन है, भाई का मार्केटिंग सेंस गजब का है.” वहीं, एक अन्य ने चुटकी लेते हुए कहा: “अगली बार शायद कोई गोबर का कंडा जलाकर चाय बनाता हुआ भी दिख जाए.”
ये भी पढ़ें: 10 मिनट तक मृत रही महिला, फिर लौटी जिंदगी में और बताया स्वर्ग का अनुभव
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



