Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दूल्हे ने पहना इतना लम्बा हार कि पहुंच गया पड़ोसी की छत पर…देखने के लिए जुटा पूरा गांव, फूलों का नहीं किया गया इस्तेमाल-Video

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दूल्हा अपने घर की छत पर खड़ा है और उसकी माला को कई लोगों ने सम्भाल रखी है और पड़ोसी की छत तक पहुंच गई है.

viral video

वीडियो ग्रैब-सोशल मीडिया

Viral Video News: भारत में शादी की मौसम हो और कोई कुछ अनोखा न करे, ऐसा भला कैसे हो सकता है? कुछ इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक दुल्हा 500-500 नोटों की इतनी लम्बी माला पहने है कि दूसरे की छत तक पहुंच गई. इस अनोखे नजारे को देखने के लिए पूरा गांव जुटा हुआ है.

वैसे तो आपने शादियों में बहुत से दूल्हों को नोटों की माला पहने हुए देखा होगा लेकिन ऐसा पहली बार है कि इस दूल्हे ने इतनी लम्बी माला नोटों की पहनी कि वह दूसरों की छत तक पहुंच गई. हालांकि ये वीडियो पिछले साल की शादी का है लेकिन इस बार फिर से शादी का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस माला से नोट चुराने तक की बात कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-दुनिया का एक देश, जहां अकाल पड़ने पर लोगों ने खाना शुरू कर दिया था इंसानी मांस, भूख मिटाने के लिए मारने लगे थे अपनी ही संतान

सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि कुछ लोगों को नजर इस शख्स के घर पर पड़ गई है तो एक यूजर ने कहा है कि लगता है कि दहेज में मिले सारे पैसों की माला बनवा ली तो एक ने उसके घर को लेकर कमेंट किया है और लिखा है कि माला में पिरोए गए पैसों से पहले अपना घर बनवा लेना. फिलहाल इस वीडियो को लेकर जहां कुछ लोग चुटकी ले रहे हैं तो कुछ आलोचना भी कर रहे हैं. हालांकि नोटों से इतनी सुंदर माला बनाई गई है कि लोग इसकी तारीफ करते भी नहीं थक रहे हैं. हालांकि इस वीडियो में ये खुलासा नहीं किया गया है कि ये वीडियो कहां का है लेकिन इसे भारत के किसी गांव का बताया जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tofik Khan (@sanayaa__zarga_24)

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest