Bharat Express DD Free Dish

Aarika Singh




भारत एक्सप्रेस


भारत की GDP पिछले 10 वर्षों में दोगुनी हो गई है, जिससे यह विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है. सरकारी नीतियों, बुनियादी ढांचे में निवेश और डिजिटलीकरण ने इस वृद्धि को संभव बनाया.

पीसीएस से आईएएस पदोन्नति के लिए डीपीसी बैठक 1 अप्रैल को यूपीएससी दिल्ली में होगी. 2008 और 2010 बैच के 31 अधिकारियों में से 20 को प्रमोशन मिलेगा. 2009 बैच में कोई अधिकारी नहीं होने से 2010 बैच को मौका मिलेगा.

भारत की SaaS इंडस्ट्री 2035 तक $100 बिलियन तक पहुंचने की संभावना है. AI, ऑटोमेशन, SMB अपनाने और सरकारी डिजिटल पहलों से इस उद्योग को मजबूती मिलेगी: SaaSBoomi की रिपोर्ट.

आयकर विभाग की 'नज कैंपेन' से 30,000 से अधिक करदाताओं ने ₹30,300 करोड़ की विदेशी संपत्ति और आय घोषित की. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में इसका खुलासा किया.

भारत की अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 वर्षों में 105% की चौंकाने वाली वृद्धि दर्ज की है. IMF के अनुसार, भारत जल्द ही जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है.

भारत का पहला स्वदेशी 1.5 टेस्ला एमआरआई स्कैनर एम्स दिल्ली में अक्टूबर तक स्थापित होगा. यह स्वास्थ्य उपकरणों में आत्मनिर्भरता बढ़ाएगा और इलाज की लागत को कम करेगा.

अल्स्टॉम ने भारतीय रेलवे को 500वां स्वदेशी इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव WAG-12B सौंपा. यह 12,000 HP क्षमता वाला इंजन मालगाड़ियों की गति व दक्षता बढ़ाने में मदद करेगा.

भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर तेजी से बढ़ा है, ईवी उत्पादन में बड़ा उछाल आया है. आत्मनिर्भरता बढ़ी, नये निवेश और सरकारी नीतियों से उत्पादन 28 मिलियन वाहनों तक पहुंचा.

भारत ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज को 24% से 49% तक बढ़ाया. आईएलओ प्रमुख ने इसे "उल्लेखनीय उपलब्धि" बताया. ई-श्रम पोर्टल और नई नीतियां इस प्रगति का आधार बनीं.

अयोध्या के राम मंदिर में 6 अप्रैल से रोज रामलला का सूर्य तिलक होगा. IIT रुड़की की विशेष तकनीक से सूर्य की किरणें हर दिन दोपहर 12 बजे 4 मिनट तक रामलला के मस्तक को रोशन करेंगी.