Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Anushi




भारत एक्सप्रेस


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने केंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है. इसमें 39 उम्मीदवारों के नाम हैं. खास बात ये है कि इस लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को टिकट दिया गया है. केंद्रीय मंत्रियों में मुरैना की दिमनी सीट से नरेंद्र सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया गया है.

हनुमान बेनीवाल और ज्योति मिर्धा, ये वो 2 नाम हैं, जिनकी सियासी दुश्मनी की चर्चा आज पूरे राजस्थान में है. बेनीवाल अक्सर कहते है कि नागौर में अब मिर्धा का कोई नामलेवा नहीं रहा है.

राजस्थान की सियासत में हमेशा से बड़े राजनीतिक परिवारों का बड़ा दखल रहा है। विधानसभा चुनाव के शंखनाद से पहले ही राजनीतिक पार्टियां इन परिवारों को अपने पाले में करने में जुट गई हैं.

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में यमुना की तलहटी में बसे बसंतपुर डूब क्षेत्र में नगर निगम ने सार्वजनिक नोटिस देकर लोगों को मकान खाली करने को कहा है।

शरद पवार और गौतम अडानी की ताजा मुलाकात के बाद एक बार फिर सवालों के सिलसिले तेज हो गए हैं. एक तरफ जहां इसे इंडिया गठबंधन में दरार से जोड़कर देखा जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ भाजपा ने इसे सुविधा की राजनीति और ब्लैकमेलिंग कह दिया है.

जून 2023...योगी सरकार ने ऐलान किया कि यूपी पुलिस में करीब 62 हजार पदों पर भर्ती निकालने वाले हैं. 15 जुलाई तक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. 5 साल से इंतजार कर रहे युवाओं को इस खबर ने उम्मीद से भर दिया. वह तैयारियों में जुट गए. 15 जुलाई बीत गई।

भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती के बाद उनके स्थायी करने के नियमों में बदलाव हो सकता है. सेना चाहती है कि ट्रेनिंग के बाद हर बैच से करीब 50 परसेंट अग्निवीरों को सेना में स्थायी रूप से भर्ती किया जाए. इसके साथ ही टेक्निकल भर्ती की उम्र बढ़ाने पर भी विचार हो रहा है.

चीन में स्पर्म डोनेशन की प्रतियोगिता चल रही है. इनमें शामिल होने वाले लोग हैं यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स. जिन छात्रों के स्पर्म क्वालिटी अच्छी है, उन्हें नकद पुरस्कार भी दिया जा रहा है. पर्यावरण प्रदूषण और काम के दबाव के कारण चीनी नागरिकों के स्पर्म की क्वालिटी खराब हो रही है.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी पर जमकर बरसे. ओवैसी ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब देश की संसद में एक मुस्लिम की मॉब लिंचिंग होगी. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपका 'सबका साथ, सबका विकास' कहां है?

खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो बुरी तरह घिर गए हैं. अमेरिका-ब्रिटेन-ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने भारत के खिलाफ ट्रूडो की अपील पर खास ध्यान नहीं दिया.