Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Anushi




भारत एक्सप्रेस


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आवास न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी इस सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे. उन्होंने योजना के लिए लाभार्थियों के खाते में रुपए ट्रांसफर किए. राहुल ने इस दौरान कहा ​हिंदुस्तान की सरकार को mla-mp नहीं, सेक्रेटरी चलाते हैं.

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा बन चुके हैं. वहीं इस बार मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को पार्टी ने उतनी तवज्जो नहीं दी है. भोपाल रैली के साथ मोदी 6 महीने में एमपी का सात बार दौरा कर चुके हैं. जिसका असर 94 विधानसभा सीटों पर सीधा पड़ेगा.

कनाडा के नेता प्रतिपक्ष पियरे पोइलिवरे ने एक बार फिर कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो की आलोचना की है. उन्होंने पीएम जस्टिन ट्रूडो से हिटलर के सैनिक का संसद में सम्मान करने के लिए माफी की मांग की है. इस मामले को तूल पकड़ता देख कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर एंथनी रोटा ने माफी मांगी है. हालांकि ट्रूडो अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं.

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप भारत पर लगाकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो अपने ही घर में घिरते हुए नजर आ रहे हैं. विपक्षी नेता द्वारा आलोचना किए जाने के बाद अब कनाडा के रक्षा मंत्री ने भारत के साथ संबंधों को ‘महत्वपूर्ण’ बताया है.

राजस्थान में ओबीसी फैक्टर विधानसभा चुनावों में पूरी सियासत को हर बार बदलता है. विधानसभा चुनावों को आम तौर पर सरसरी निगाह से देखें तो पूरा प्रदेश जातियों में बंटा नज़र आता है. ओबीसी में शामिल जातियां किसी एक मंच पर दिखाई नहीं देती हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे से पहले जयपुर में वसुंधरा राजे ने शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान वसुंधरा राजे ने कहा कि मैं राजस्थान छोड़ने वाली नहीं हूं. वहीं एक कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे साथ में नजर आए.

चांद पर फिर सूरज उगा है और साउथ पोल पर धूप पहुंच गई है, लेकिन विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने जगने का सिग्नल नहीं भेजा. ISRO के साइंटिस्ट लगातार कोशिश कर रहे हैं. अगर विक्रम और प्रज्ञान एक्टिव हो जाते हैं, तो ये एक अप्रत्याशित सफलता होगी.

तनाव के बीच भारत सरकार ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा जारी करने की प्रक्रिया निलंबित कर दी है. वीजा दूसरे देश में एंट्री करने का ऑफिशियल डॉक्यूमेंट होता है. यह तय समय सीमा के लिए जारी किया जाता है.

उमा भारती ने कहा है कि प्रदेश में टिकट बंटवारे में आरक्षण होना चाहिए. 50% टिकट एसटी-एससी और ओबीसी वर्ग की महिलाओं को मिलनी चाहिए. उमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कहा, 25 सितंबर को मैं भोपाल में नहीं रहूंगी और ना ही प्रधानमंत्री के सामने इस मामले को उठाना है.

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के पूर्व अफसर के मुताबिक यूएस को किसी एक को चुनना पड़ा तो वो कनाडा के मुकाबले भारत को चुनेगा. माइकल रूबिन ने कहा है कि भारत-अमेरिका के रिश्ते बेहद अहम हैं. कनाडा की भारत से लड़ाई बिल्कुल वैसी है, जैसे किसी हाथी और चींटी की होती है.