Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Anushi




भारत एक्सप्रेस


BJP ने गुना विधानसभा से पन्ना लाल शाक्य और विदिशा से मुकेश टंडन को उम्मीदवार बनाया है. ये अटकलें खत्म हो गई हैं कि बीजेपी यहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट देने वाली है. अगर उन्हें चुनावी मैदान में उतारा जाता तो ये चर्चा होती कि वही मुख्यमंत्री का चेहरा हैं.

मध्य प्रदेश में अभी की स्थिति में 97 सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा को चुनौती कम मिल रही है। ऐसी स्थिति वाली कांग्रेस की 90 सीटें हैं। 43 सीटों पर अभी से कांटे का मुकाबला लग रहा है। जैसे-जैसे जनसंपर्क, दौरे और सभाएं होंगी, यह आंकड़ा ऊपर-नीचे होगा।

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को फिर जान से मारने से धमकी मिली है। उन्हें मिले ई मेल में अज्ञात व्यक्ति ने 200 करोड़ रुपए की मांग की है। इसके पहले इसी मेल आईडी से 20 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। सूत्रों के मुताबिक मेल में कहा गया कि देश के बेस्ट शूटर्स से उनको मरवा देगा।

केरल के एर्नाकुलम में कलामसेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में तीन जबरदस्त धमाके हुए हैं. जिस समय यह धमाके हुए उस समय कन्वेंशन सेंटर यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना चल रही थी. धमाकों में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 36 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन करने की आखिरी तारीख नजदीक है और दोनों पार्टियों ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

पिछले विधानसभा चुनाव में 200 सीटों वाले राजस्थान में 39 सीटों यानी हर पांचवीं सीट पर करीबी टक्कर थी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पार्टी राजस्थान के पिछले 25 साल के इतिहास को बदलकर रिवाज बदलने की बात कर रही है।

राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक जवाब में बताया है कि एमबीबीएस सीट के मामले में नेशनल मेडिकल काउंसिल के हिसाब-किताब में बिहार काफी पिछड़ा हुआ है.

पाकिस्तान में तंगहाली और आर्थिक संकट के बीच वहां की सरकार और सेना लगातार अपना प्रोपोगेंडा फैलाने पर लाखों रुपए खर्च कर रही है। ये प्रोपोगेंडा 27 अक्टूबर को कश्मीर के इतिहास का काला दिन घोषित करने के लिए फैलाया गया। अक्टूबर 1947 में इसी दिन भारतीय सेना ने कश्मीर से पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ा।

हमास के अटैक के बाद से इजरायल भड़का हुआ है. हाल में उसने यूनाइटेड नेशन्स के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के इस्तीफे की मांग कर डाली. उसका आरोप है कि गुटेरेस आतंकियों के लिए नर्म रवैया रखते हैं. अब इस मामले में UN प्रमुख की सफाई भी आ गई है.