Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में कहा, ‘हिमाचल में कांग्रेस एकतरफा चुनाव जीत रही है. गुजरात में भी अच्छा माहौल है वहां भी सरकार के खिलाफ भयंकर लहर है. वहां पर बेरोजगारी है अभी नकली शराब के कारण 70 लोगों मारे गए. मोरबी ब्रिज हादसे पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है.’

हिमाचल प्रदेश के शिमला के मॉल रोड पर प्रियंका गांधी का रोड शो होना था, जिसे रद्द करना पड़ा है. खराब मौसम के चलते प्रियंका समय पर सिरमौर से नहीं पहुंच पाएंगी. प्रियंका गांधी की जगह प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष ने मॉल रोड पर पदयात्रा की.

MCD Elections: BJP ने जारी किया पार्टी का घोषणापत्र – भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिल्ली प्रमुख आदेश गुप्ता और पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को आगामी दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया. एमसीडी चुनाव 4 दिसंबर को होंगे, जबकि मतगणना 7 दिसंबर को होगी.

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को भी प्रदेश चुनाव कम्युनिटी का सदस्य बनाया गया है.दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनाव समिति सदस्यों के नाम जारी कर दिए हैं. कांग्रेस ने अपनी इस सदस्यों में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को भी जगह दी है, जगदीश टाइटलर को कांग्रेस …

वित्तीय सेवा मंच केफिन टेक्नोलॉजीज को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 2,400 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है. बाजार सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. कंपनी ने इस साल 31 मार्च को बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे.

मध्य प्रदेश के खंडवा के शिवराज नगर में शिव से नाराज एक भक्त ने शंकर भगवान के शिवलिंग के साथ साथ बजरंग बली की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि उसने अपने परिजनों का गुस्सा भगवान पर निकाला. शुक्र है कि यह व्यक्ति समय रहते पुलिस गिरफ्त में आ …

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को 6 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है. अब भी दोनों देशों के बीच लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है. अब अमेरिका के एक टॉप जनरल ने दावा किया है कि यूक्रेन से जंग में अब तक एक लाख से अधिक रूसी सैनिकों की …

कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में जारी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए आज देश को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में होने …

पंजाब के फरीदकोट में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी और बरगारी बेअदबी मामले में आरोपी प्रदीप सिंह नाम के युवक की हत्या कर दी गई है. उसे अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारी है. ये घटना तब हुई जब वो अपनी दुकान की ओर जा रहा था. उसकी हत्या के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने …

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि वो 2024 में फिर से राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसला परिवार का होगा. उन्होंने संकेत दिया कि फिर से चुनाव लड़ने के संबंध में फैसला क्रिसमस-नववर्ष के आसपास किया जा सकता है. व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन …