Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


SANSKRIT SAPTAH SAMAROH 2026: दिल्ली के मानसरोवर गार्डन स्थित सनातन धर्म मंदिर में 23 अगस्त से चल रहे 'संस्कृत सप्ताह समारोह 2026' का रविवार (30 अगस्त) को भव्य समापन हुआ. समारोह में 17 स्कूलों के करीब 200 विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, योग और नाटकों के जरिए संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया.

MOHAN BHAGWAT UK VISIT: संघ प्रमुख मोहन भागवत अपने तीन देशों के वैश्विक दौरे के तहत सितंबर में ब्रिटेन जाएंगे. हिंदू स्वयंसेवक संघ (HSS UK) के निमंत्रण पर 6 सितंबर 2026 को लंदन में एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

PM MODI UZBEKISTAN VISIT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर ताशकंद पहुंचे. हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने खुद उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरे पर दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण समझौते होने की उम्मीद है.

PM MODI UZBEKISTAN VISIT: ताशकंद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में पुष्पांजलि अर्पित कर उज्बेकिस्तान के समृद्ध इतिहास और विरासत को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव भी उनके साथ मौजूद रहे.

IRAN US DIPLOMACY TALKS: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका यह समझ ले कि तेहरान के खिलाफ दबाव की नीति काम नहीं करेगी, तो दोनों देशों के बीच कूटनीति फिर से पटरी पर आ सकती है.

COBRAPOST INVESTIGATION: कोबरापोस्ट की ताजा जांच रिपोर्ट 'The Gutkha Councillor' में उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य (MLC) और पूर्व सेंट्रल एक्साइज अधिकारी वागीश पाठक पर अपने 2022 के चुनावी हलफनामे में 18-19 कंपनियों की जानकारी छिपाने और संपत्तियों का मूल्य कम दर्शाने का आरोप लगाया गया है.

HANUMAN ANSH SPECIAL SCREENING: नई दिल्ली के PVR प्रोमेनेड में नैत्राणा फाउंडेशन की फाउंडर ईशा सैनी के नेतृत्व में 'हनुमान अंश' की ऐतिहासिक स्क्रीनिंग हुई. पहली बार पूरे थिएटर की सातों स्क्रीन्स बुक की गईं, जहां गुरुकुल और 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के बच्चों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ हुआ.

NATIONAL SPACE DAY 2026: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर सरकार ने बताया- भारत की स्पेस इकोनॉमी 9 अरब डॉलर तक पहुंच गई है, जिसके अगले दशक में 40-45 अरब डॉलर होने का अनुमान है. वहीं, देश में पंजीकृत स्पेस स्टार्टअप्स की संख्या बढ़कर 440 हो गई है.

सपनों की नगरी मुंबई में भूमिहार जागरण मंच पर कजरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और प्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी की उपस्थिति में भव्य मंचन हुआ. देखें कार्यक्रम का पूरा वीडियो -

HBCHRC CANCER CONCLAVE 2026: होमी भाभा कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर (HBCH&RC) पंजाब ने नया चंडीगढ़ में 3-दिवसीय अकादमिक 'होमी भाभा कैंसर कॉन्क्लेव 2026' का शुभारंभ किया है, जिसमें देश भर के विशेषज्ञ कैंसर इलाज की आधुनिक तकनीकों पर मंथन करेंगे.