Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में शिप्रा नदी के घाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान किया. उन्होंने घाट की सफाई कर आस्था की डुबकी भी लगाई.

दिल्ली के सीलमपुर में जनता कॉलोनी की एक इमारत अचानक गिर गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. मलबे से 7 लोगों को निकाला गया, राहत कार्य जारी है. NDRF की टीम मौके पर मौजूद.

न्यूयॉर्क में आयोजित एक विशेष समारोह में आचार्य लोकेश को मानवतावादी कार्यों और शांति स्थापना के लिए सम्मानित किया गया. इस दौरान उनके साथ यूनाइटेड नेशंस के अधिकारी और भारतीय प्रतिनिधि मौजूद रहे.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दो मिसाइल लॉन्च किए गए. इनमें हाई-स्पीड मानवरहित हवाई लक्ष्यों को विभिन्न रेंज, दिशा और लॉन्च प्लेटफॉर्म्स की स्थितियों में निशाना बनाया गया. बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों बार मिसाइल ने लक्ष्य को अत्यंत सटीकता के साथ नष्ट किया.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बताया कि मुंबई से 1608 समेत पूरे राज्य से 3367 अवैध लाउडस्पीकर हटाए गए हैं. साथ ही उन्होंने जबरन या लालच देकर धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून लाने का आश्वासन भी दिया.

हुल्लड़ मुरादाबादी, जिनका असली नाम सुशील कुमार चड्ढा था, ने हिंदी साहित्य में हास्य-व्यंग्य की गहरी छाप छोड़ी. उनकी रचनाएं आज भी लोगों को गुदगुदाने के साथ-साथ सोचने पर मजबूर करती हैं.

अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने शुक्रवार (11 जुलाई) को घोषणा की कि समूह अगले पांच वर्षों में लगभग 100 अरब डॉलर के पूंजीगत व्यय निवेश की तैयारी कर रहा है.

लोकप्रिय राजनेता मनोज कुमार तिवारी ने संसद में परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति की आठ घंटे तक चली बैठक में भाग लिया. उन्‍होंने बताया कि बैठक में नागरिक उड्डयन सुरक्षा पर चर्चा की गई.

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) के संयुक्त आयुक्त नासिरुल इस्लाम ने गिरफ्तारी की पुष्टि की. अर्थशास्त्री अबुल बरकात की गिरफ्तारी को लेकर देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आई. 24 कैरेट सोना 465 रु./10 ग्राम बढ़ा, चांदी 1,10,290 रु./किलो के ऑल-टाइम हाई पर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उछाल आया.