Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत अब तक देशभर में 68 लाख से अधिक कैंसर उपचार किए जा चुके हैं, जिनकी कुल लागत 13,000 करोड़ रुपये से अधिक है.

एनारॉक रिटेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में 6.5 मिलियन वर्ग फुट से अधिक संगठित रिटेल स्पेस लीज पर दिया गया था, जो कि नई आपूर्ति से काफी अधिक है. इससे शॉपिंग मॉल में खाली स्थान में काफी कमी देखने को मिली है.

भारत का कॉफी निर्यात चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-फरवरी अवधि में 40 प्रतिशत बढ़कर 1.54 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 1.10 अरब डॉलर था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने बुधवार को महाराष्ट्र में जेएनपीए पोर्ट (पगोटे) से चौक (29.219 किमी) तक 6 लेन वाले ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को असम में एक नया ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया कॉम्प्लेक्स स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 12.7 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) यूरिया होगी.

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने कहा कि इंडिया में ही नहीं, पूरी दुनिया में आगे आने वाले टाइम में सिनेरियो बदलने वाला है.

औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा को और सख्त बनाने के लिए बुधवार को कब्र के पीछे की दीवार पर लोहे के बड़े-बड़े पट्टे (लोहे की चादर) लगाए गए, ताकि किसी को भी इस स्थान पर बिना अनुमति के प्रवेश करने से रोका जा सके.

कैबिनेट ने कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन के लिए 1,500 करोड़ रुपये के इंसेंटिव को मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य स्वदेशी भीम-यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से वित्त वर्ष 2024-25 में 20,000 करोड़ लेनदेन का लक्ष्य हासिल करना है.

तुर्की ने राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के मुख्य प्रतिद्वंद्वी इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू को भ्रष्टाचार और एक आतंकवादी समूह की मदद करने के आरोप में हिरासत में ले लिया है. मुख्य विपक्षी पार्टी ने बुधवार को इसे 'हमारे अगले राष्ट्रपति के खिलाफ तख्तापलट' कहा.

बीजेपी प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने झारखंड सरकार पर भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और विकास कार्यों में ठपगी का आरोप लगाया. उन्होंने हिंदू परिवारों को होली न खेलने देने की घटना की आलोचना की.