Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


जॉब और प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म अपनाडॉटको के मुताबिक, छोटे शहरों से नौकरी की तलाश करने वाली महिलाओं की संख्या 2021 और 2024 के बीच चार गुना बढ़ गई है. इन क्षेत्रों से नौकरी के आवेदन भी तीन गुना बढ़ गए हैं, जो 2024 में 1.28 करोड़ तक पहुंच गए हैं.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच "स्थायी मित्रता" का प्रतीक है. पुरस्कार की घोषणा बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली ने 20 नवंबर 2024 को गुयाना के जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरिकॉम नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान की थी.

PM Modi ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि आज हम जिस मोड़ पर खड़े हैं, वहां से भारत के लिए असीम संभावनाएं हैं. ये संभावनाएं हमारी युवा शक्ति से निकल रही हैं. भारत का युवा अब खुद को सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं मानता, बल्कि वह नौकरी देने वाला और नई ऊंचाइयों को छूने वाला बन रहा है.

China Vs India: चीन का रक्षा बजट भारत से तीन गुना ज्यादा हो चुका है. वह अपनी सैन्य ताकत तेजी से बढ़ा रहा है, ऐसे में भारत को भी अपनी सैन्य क्षमता में व्यापक सुधार की आवश्यकता है.

गौतम अडानी ने कानपुर में अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस इकाई का दौरा किया और भारत की रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता के प्रति टीम की प्रतिबद्धता को सराहा.

अडानी फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले 1,000 से अधिक 'लखपति दीदियों' को सम्मानित किया और महिलाओं की आत्मनिर्भरता व जेंडर-समावेशी समाज के निर्माण की प्रतिबद्धता दोहराई.

Akash Anand BSP: कांग्रेस नेता उदित राज ने आकाश आनंद को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर दिया, साथ ही BSP के भाजपा से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए मायावती से कई सवाल किए.

Sambhal CO Anuj choudhary: संभल के सीओ अनुज चौधरी ने होली के दिन शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा, जिन्हें रंग से ऐतराज हो, वे घर से बाहर न निकलें. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

Kannada Actress Ranya Rao Smuggling Case: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को गोल्ड स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बेंगलुरु में उनके फ्लैट से 2.7 करोड़ नकद और 2 करोड़ रुपए का सोना जब्त किया गया.

नोएडा में थाना सेक्टर-39 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ, जबकि दूसरा गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने चोरी की बाइक, आठ लूटे गए मोबाइल और अवैध हथियार बरामद किए.