Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


क्रिसिल की रिपोर्ट में सोमवार को बताया गया कि केंद्रीय बजट 2025-26 में इनकम टैक्स में बढ़ाई गई छूट से खपत को बढ़ावा मिलेगा. इसके अतिरिक्त भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा मौद्रिक नीति में ढील देने से भी खपत को बढ़ावा मिलेगा.

रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम और थंगाचिमादम इलाकों के 12 मछुआरे 7 फरवरी की रात को काची द्वीप के पास समुद्र में मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने इलाके में पहुंचकर सभी 12 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था.

ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की स्थिति हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं, खासकर मानसिक स्थिति और स्वभाव पर गहरा असर डालती है. 04 मार्च 2025 को ग्रहों का गोचर प्यार और रिश्तों पर भी प्रभाव डालने वाला है.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एवं स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर चल रहे विवाद पर आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का बयान सामने आया है. 

केंद्र सरकार ने सोमवार को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) और इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) को नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (CPSE) का प्रतिष्ठित दर्जा दे दिया है.

20 फरवरी 2025 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री और स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी द्वारा अजमेर संसदीय क्षेत्र के लगभग 1300 कार्यकर्ताओं हेतु प्रयागराज महाकुम्भ एवं अयोध्या में भगवान श्री रामलला के दर्शन हेतु विशेष ट्रेन का संचालन करवाया गया.

Rae Bareli Road Accident: रायबरेली जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल है.

सुबह करीब 9.39 बजे सेंसेक्स 133.58 अंक या 0.18 प्रतिशत बढ़कर 73,331.68 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 46.25 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 22,170.95 पर था.

AGEL ने कहा कि उसने राजस्थान में भारत के सबसे बड़े सौर-पवन हाइब्रिड अक्षय क्लस्टर को विकसित करने के लिए 2021 में लिए गए 1.06 अरब डॉलर के बकाया के साथ अपनी पहली निर्माण सुविधा को सफलतापूर्वक पुनर्वित्त (Refinance) किया है.

97वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर में भारत की तरफ से शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट होने वाली फिल्म ‘अनुजा’ पुरस्कार पाने से चूक गई. इस कैटेगरी में फिल्म ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ ने बाजी मार ली है. प्रियंका चोपड़ा और गुनीत मोंगा के को-प्रोडक्शन फिल्म का निर्देशन एडम जे ग्रेव्स ने किया है.