Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


कतर के अमीर ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत की उल्लेखनीय प्रगति की भी प्रशंसा की और भारतीय अर्थव्यवस्था के निरंतर विकास में अपना विश्वास व्यक्त किया. उन्होंने विशेष रूप से ऊर्जा के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कतर की प्रतिबद्धता को भी दोहराया.

शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने भारत का आदरपूर्ण आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया तथा भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों को मजबूत करने के लिए कतर की प्रतिबद्धता की दोबारा पुष्टि की.

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार (18 फरवरी) को भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) के तीन सफल वर्ष पूरे होने पर बताया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2020-21 के 43.3 अरब डॉलर से लगभग दोगुना होकर 2023-24 में 83.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

'अपना' NCS पोर्टल पर नौकरी लिस्टिंग पोस्ट करेगा, जो नियोक्ताओं को औपचारिक और अनौपचारिक क्षेत्रों में उम्मीदवारों से जोड़ेगा. यह भागीदारी महिलाओं और विकलांग व्यक्तियों के लिए समान अवसरों को बढ़ावा देगी, जिससे निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित होगी.

जनवरी में भारत का सोयाबीन खली निर्यात 2.78 लाख टन तक पहुंच गया. यह अक्टूबर-सितंबर की अवधि के दौरान चालू तेल वर्ष में अब तक का सबसे अधिक निर्यात है. ऐसा प्रतिस्पर्धी कीमतों पर मजबूत मांग और प्रीमियम उपज की उपलब्धता के कारण हुआ.

इंडिया सेलुलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस वित्त वर्ष (अप्रैल-जनवरी) के 10 महीनों में भारत, मोबाइल निर्यात में 1,50,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जिसमें अकेले जनवरी में निर्यात 25,000 करोड़ रुपये से अधिक दर्ज हुआ है.

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी की 10 महीने की अवधि के लिए स्मार्टफोन का कुल निर्यात 1.55 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 99,120 करोड़ रुपये के आंकड़े से 56 प्रतिशत अधिक है.

देश में इस वक्त 28 लाख से अधिक कंपनियां पंजीकृत हैं और उनमें से केवल 65 प्रतिशत या 18.1 लाख से कुछ अधिक कंपनियां सक्रिय हैं. कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत पंजीकृत कंपनियों में से केवल 5,216 विदेशी कंपनियां हैं और उनमें से 63 प्रतिशत या 3,281 इकाइयां जनवरी के अंत तक सक्रिय थीं.

सुबह करीब 9.31 बजे सेंसेक्स 271.06 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,696.33 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 88 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,857.30 पर था.

President and PM Visit to Bageshwar Dham: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू बागेश्वर धाम में 23 और 26 फरवरी को आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे. सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता करने के साथ ही वहां हजारों लोगों के लिए तैयारियां की गई हैं.