Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
इरफान सोलंकी केस: मनोज पाण्डेय का ऐलान- सड़क से सदन तक यह लड़ाई न्याय के लिए लड़ी जाएगी
विधायक इरफान सोलंकी मामले में सपा प्रतिनिधिमंडल के मनोज पाण्डेय ने ऐलान किया कि सड़क से लेकर सदन तक यह लड़ाई न्याय के लिए लड़ी जाएगी.
उदयपुर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में पुलिस ने आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
कुछ दिन पहले उदयपुर के रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में राजस्थान पुलिस और एटीएस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने ओडा पुल को ब्लास्ट करने की बात कबुल ली है.
संगठन के साथ करीब 100 स्टार्ट-अप पंजीकृत हुए- इसरो प्रमुख एस सोमनाथ
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि संगठन के साथ करीब 100 स्टार्ट-अप पंजीकृत हुए हैं और वे अंतरिक्ष से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं. आर एंड डी ऑफ इंडिया – इनोवेशन फॉर ग्लोबल इम्पैक्ट’ पर बेंगलुरु टेक सम्मेलन 2022 के पूर्ण अधिवेशन को …
Continue reading "संगठन के साथ करीब 100 स्टार्ट-अप पंजीकृत हुए- इसरो प्रमुख एस सोमनाथ"
सऊदी ने भारतीय नागरिकों को पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जमा करने से छूट देने का फैसला किया
दिल्ली में सऊदी दूतावास ने ट्वीट किया, “सऊदी अरब और भारत के बीच मजबूत संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को देखते हुए किंगडम ने भारतीय नागरिकों को पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) जमा करने से छूट देने का फैसला किया है.”
प्रवर्तन निदेशालय ने टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया
प्रवर्तन निदेशालय ने आज तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले सीबीआई ने कोयला तस्करी और पशु के मामले में कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल अरेस्ट किया था.
सेंसेक्स 230.12 अंक टूटकर 61,750.60 पर बंद, निफ्टी भी फिसलकर हुआ बंद
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बृहस्पतिवार को गिरकर बंद हुए. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 230.12 अंक या 0.37 प्रतिशत टूटकर 61,750.60 पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में यह 337.45 अंक या 0.54 प्रतिशत तक टूट गया था.
श्रद्धा मर्डर केस: जेएनयू में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा को श्रद्धांजलि दी, लव जिहाद का विरोध किया
आफताब ने जिस तरह से श्रद्धा की हत्या की और उसके टुकड़े करके जंगल में फेंके, उसके खिलाफ देशभर में लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है. जेएनयू में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा को श्रद्धांजलि दी और सभा करके लव जिहाद का विरोध किया. सभा में मांग की गई कि लव जिहाद और …
केरल : सीएम के सचिव की पत्नी नहीं बन सकेंगी विश्वविद्यालय की प्रोफेसर, हाईकोर्ट ने नहीं दी मंजूरी
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के निजी सचिव केके रागेश की पत्नी प्रिया वर्गीस अब विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर नहीं बन सकेंगी. कन्नूर विश्वविद्यालय ने सीएम के सचिव की पत्नी को यूनिवर्सिटी में मलयालम के एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया था. केरल हाईकोर्ट ने आज इस मामले पर सुनवाई करते हुए कन्नूर विश्वविद्यालय …
गुजरात चुनाव में CM योगी की हुई इंट्री,कल से शुरू करेंगे जनसभाएं
BJP के स्टार प्रचारक CM योगी कल गुजरात के चुनाव प्रचार में जाएंगे. सीएम योगी कल मोरबी,भरूच,सूरत जनपदो में चुनाव प्रचार करेंगे. हिमाचल चुनाव के बाद गुजरात मे CM योगी का धुआंधार चुनाव प्रचार होगा.
मालदीव- माले में एक गैराज में आग लगने की घटना में मारे गये आठ भारतीयों के शव भारत भेजे गए
मालदीव की राजधानी माले में पिछले सप्ताह एक गैराज में आग लगने की घटना में मारे गये आठ भारतीयों के शव भारत भेजे गए हैं. भारतीय उच्चायोग ने गुरुवार को यह जानकारी दी. माले में मावियो मस्जिद के पास एम. निरूफेफी स्थित एक गैराज में 10 नवंबर को आग लग गई थी. इस हादसे में …







