Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
इंदिरा गांधी जयंतीः 19 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलेंगी केवल महिलाएं
इंदिरा गांधी जयंतीः 19 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलेंगी केवल महिलाएं – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर 19 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ सिर्फ महिलाएं ही चलेंगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बृहस्पतिवार को यह …
साकेत कोर्ट ने श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब की 5 दिन की पुलिस रिमांड बढ़ाई
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी हुई है. साकेत कोर्ट ने आफताब की 5 दिन की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है. वहीं, पुलिस ने आफताब की 10 दिन की रिमांड की मांग की थी. श्रद्धा हत्याकांड मामले में साकेत कोर्ट ने आफताब से उसके नार्को टेस्ट के लिए …
Continue reading "साकेत कोर्ट ने श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब की 5 दिन की पुलिस रिमांड बढ़ाई"
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कनाडा के पीएम की नहीं आलोचना- चीनी विदेश मंत्रालय के हवाले से आई सफाई
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बाली में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर शूट किए गए वीडियो में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की आलोचना नहीं कर रहे थे. समाचार एजेंसी एएफपी ने चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता का हवाला देते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि इसे शी जिनपिंग द्वारा किसी की आलोचना करने …
माइकल वॉन ने वसीम जाफर को उकसाया तो पूर्व दिग्गज ने दी Burnol इस्तेमाल करने की सलाह, जानें पूरा मामला
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान टीम इंडिया के मौजूदा खिलाड़ियों के बाद अब पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर पर टिप्पणी करनी शुरु कर दी है. जिसपर वसीम जाफर ने उन्हें तगड़ा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी है. टी20 विश्व कप के बाद इंडियन प्रीमियर लीग का मंच सजने जा रहा है. IPL 2023 …
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद की विभिन्न स्थायी समितियों के अध्यक्षों से संवाद किया
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को विभाग संबंधी, संसद की विभिन्न स्थायी समितियों के अध्यक्षों से संसद भवन परिसर में संवाद किया. इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील कुमार मोदी, राधामोहन सिंह, रमा देवी, जगदम्बिका पाल, भुबनेश्वर कालिता और बृजलाल, बीजू जनता दल के सुजीत कुमार, वाईएसआर कांग्रेस …
‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन के तीसरे संस्करण में 78 देश ले रहे हिस्सा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
NIA के महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने कहा, ’18-19 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हो रहे ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन के तीसरे संस्करण में 78 देश और बहुपक्षीय संगठन हिस्सा ले रहे हैं. PM मोदी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. इस सम्मेलन को विभिन्न विषयों पर 4 सत्रों में विभाजित किया गया है.’
MLA इरफान सोलंकी की तलाश में 38 पुलिस वाले कर रहे छापेमारी
विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद पुलिस अब कुर्की की तैयारी कर रही है। अगर विधायक और उनके भाई ने सरेंडर नहीं किया तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी। सख्ती के बाद भी विधायक सामने नहीं आ रहे हैं। विधायक की तलाश में कानपुर से लेकर कई …
Continue reading "MLA इरफान सोलंकी की तलाश में 38 पुलिस वाले कर रहे छापेमारी"
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के प्रशासनिक मुख्यालय की छत से एक शख्स ने कूदकर जान देने की कोशिश की
मुंबई में महाराष्ट्र सरकार का प्रशासनिक मुख्यालय यानि मंत्रालय की छत से एक शख्स ने कूदकर जान देने की कोशिश की. युवक प्राथमिक जांच में मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है. अहमदनगर के आष्टी तहसील का रहने वाला है.
कर्नाटक- सीएम बसवराज बोम्मई ने चुनावी धांधली के कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने चुनावी धांधली के कांग्रेस के आरोपों को गुरुवार को खारिज किया और कहा कि वह इस मामले में जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं. वह कांग्रेस महासचिव और पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला द्वारा उनके इस्तीफे की मांग किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे.
असम पुलिस ने उग्रवादी समूह आदिवासी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का खात्मा किया
असम पुलिस ने हाल ही में गठित उग्रवादी समूह आदिवासी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (एपीएलए) का खात्मा कर दिया है. एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बुधवार को समूह के नौ सदस्यों को गोलाघाट और कार्बी आंगलोंग जिलों से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार आदि बरामद किए गए थे.







