Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
शिवपाल से मिलकर अखिलेश यादव ने बनाई चुनावी रणनीति, डिंपल भी रहीं मौजूद
शिवपाल सिंह यादव से अखिलेश यादव ने मुलाकात की है. शिवपाल सिंह के आवास पर अखिलेश पहुंचे हैं. मैनपुरी उपचुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा होगी. अखिलेश यादव के साथ धर्मेंद्र यादव भी मौजूद हैं.
महाराष्ट्र में एंटी नारकोटिक्स सेल ने कल्याण जीआरपी के दो कांस्टेबल को 921 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया
महाराष्ट्र में एंटी नारकोटिक्स सेल ने कल्याण जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस) के दो कांस्टेबल को 921 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है. बाजार पेठ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
70 साल के बुजुर्ग ने थाने में लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप
बिहार के बक्सर जिले के कोरानसराय थाने के कंप्यूटर रूम में लगे एक पंखे की कुंडी से अपने गमछे के सहारे फांसी लगाकर एक बुजुर्ग आरोपी ने आत्महत्या कर ली. पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज कुमार सिंह ने लापरवाही के चलते कोरानसराय थानाध्यक्ष जुनैद आलम को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू …
ईडी दफ्तर पहुंचे CM सोरेन, बोले- आदिवासियों की भलाई करने वाली सरकार गिराने की साजिश
झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने कहा, ‘आज मुझे ED के दफ्तर में जाना है. राज्य में अवैध खनन की जांच ED कर रही है. उस संदर्भ में मुझे तलब किया है. इस संबंध में मैंने एक पत्र ED को भेजा है कि किस प्रकार से 1000 करोड़ के घोटाले का जो जिक्र साहेबगंज जिले …
अमृतसर पुलिस ने 3 ग्रनेड, एक लाख की करंसी के साथ 2 आतंकियों को किया गिरफ्तार
अमृतसर पुलिस ने 3 ग्रनेड, एक लाख की करंसी के साथ 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है. डीजीपी अमृतसर पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. पकड़े गए दोनों लोगों से जांच की जा रही है.
दक्षिण कोरिया की सेना का दावा, उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल
उत्तर कोरिया ने गुरुवार को एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल दागी है. दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा है कि उत्तर कोरिया की ओर से मिसाइल के परीक्षण की बात सामने आई है. लेकिन इसकी अभी अधिक जानकारी नहीं है.
आंध्र प्रदेश: काकीनाडा में हमलावर एक साधु के वेश में आया, भिक्षा मांगते हुए किया हमला
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के त्यूनी में हमलावर एक साधु के वेश में आया. उसने भिक्षा मांगते हुए अचानक हथियार निकाला और तेलुगु देशम नेता पोलनती शेषगिरि राव के सिर व गर्दन पर हमला किया. उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. फिर बाइक से फरार हो गया.
सुप्रीम कोर्ट में CJI डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में पहली कॉलेजियम मीटिंग हुई
सुप्रीम कोर्ट में CJI डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में पहली कॉलेजियम मीटिंग हुई. पांच जजों की कॉलेजियम मीटिंग हुई है. प्रशासनिक कारणों से तीन हाईकोर्ट जजों के ट्रांसफर करने का फैसला लिया गया. मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक CJ T राजा को राजस्थान हाईकोर्ट, गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस निखिल एस करियल और तेलंगाना हाईकोर्ट के …
Continue reading "सुप्रीम कोर्ट में CJI डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में पहली कॉलेजियम मीटिंग हुई"
दिल्ली की हवा फिरसे हुई खराब, राजधानी का AQI-249 पहुंचा
नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हवा बेहद खराब है, वहीं गुरुवार को दिल्ली और आसपास के शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ा है. सुबह के समय दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में है. इसके साथ ही राजधानी का AQI 249 है.
NHAI ने मैसूर नगर निगम को विवादास्पद गुंबद के आकार के बस शेल्टर को हटाने के लिए नोटिस जारी किया
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मैसूर नगर निगम को मैसूर में विवादास्पद गुंबद के आकार के बस शेल्टर को हटाने के लिए नोटिस जारी किया. ढांचे को हटाने के लिए उसे एक सप्ताह का समय दिया है.







