Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
रूस ने नाटो सहयोगी पोलैंड में मिसाइल दागी, इसकी संभावना कम- बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि इस बात की संभावना कम है कि रूस ने नाटो सहयोगी पोलैंड में मिसाइल दागी, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह पोलैंड की जांच का समर्थन करेंगे, जिसने मिसाइल को रूस निर्मित बताया है.
नरेंद्र मोदी समेत अन्य वैश्विक नेताओं ने बाली में मैंग्रोव के जंगलों का दौरा किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य वैश्विक नेताओं ने बुधवार को बाली में मैंग्रोव के जंगलों का दौरा किया. साथ ही सभी ने वहा पौधरोपण भी किया. ये नेता इंडोनेशिया के बाली में आयोजित जी 20 सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं.
जेलेंस्की ने पोलैंड पर रूस की मिसाइल गिरने के बाद वहां के राष्ट्रपति से बात की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पोलैंड पर रूस की मिसाइल गिरने के बाद वहां के राष्ट्रपति से बात की है. उन्होंने हमले में मारे गए दो पोलैंड नागरिकों की मौत पर शोक जताया है. उन्होंने कहा है कि पोलैंड के राष्ट्रपति से उनकी बात चल रही है. तथ्य भी पुष्ट किए जा रहे हैं. …
Continue reading "जेलेंस्की ने पोलैंड पर रूस की मिसाइल गिरने के बाद वहां के राष्ट्रपति से बात की"
श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस को जांच में महरौली के जंगल और नाले से कुछ हड्डियां बरामद हुई
श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस को जांच में महरौली के जंगल और नाले से कुछ हड्डियां बरामद हुई हैं. जो हड्डियां बरामद हुई हैं, वो शरीर के पिछले हिस्से की हैं. जैसे रीढ़ की हड्डी के नीचे के हिस्से की हैं. ऐसे करीब 10 बॉडी पार्ट्स अभी तक मिले हैं. एक बड़ा बॉडी पार्ट पीछे …
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2024 में फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी में
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2024 में फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. उन्होंने वाइट हाउस की अपनी उम्मीदवारी के दस्तावेज अमेरिकी चुनाव आयोग में दाखिल कर दिए हैं.
रूस हमले के बाद पोलैंड का साथ देगा पोलैंड अमेरिका
पोलैंड पर रूस की दो मिसाइलें गिरने के बाद दुनिया भर में हलचल बढ़ गई है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वह पोलैंड में मारे गए लोगों और मिसाइल गिरने के मामले में वैश्विक नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं. अमेरिका लगातार इस हमले की जांच में पोलैंड का …
Continue reading "रूस हमले के बाद पोलैंड का साथ देगा पोलैंड अमेरिका"
मालिक मस्क ने ट्वीट किया, भारत, इंडोनेशिया तथा कई अन्य देशों में ट्विटर बहुत धीमा
अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने कहा है कि भारत और कई अन्य देशों में ट्विटर बहुत धीमा है. ट्विटर के नए मालिक मस्क ने ट्वीट किया, भारत, इंडोनेशिया तथा कई अन्य देशों में ट्विटर बहुत धीमा है. यह सच्चाई है न कि कोई दावा. होमलाइन पर ट्वीट को रिफ्रेश करने में 10 से 15 सेकंड …
Continue reading "मालिक मस्क ने ट्वीट किया, भारत, इंडोनेशिया तथा कई अन्य देशों में ट्विटर बहुत धीमा"
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल आज करेंगे नामांकन दाखिल, अमित शाह होंगे मौजूद
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया से आज नामांकन दाखिल करेंगे. इसके साथ ही वह रैली और सभा भी करेंगे. उनके साथ अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल एक बार फिर वलसाड आ रहे हैं. वह आज वलसाड शहर में रोड शो करेंगे और वोट हासिल करने के लिए आप …
Continue reading "गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल आज करेंगे नामांकन दाखिल, अमित शाह होंगे मौजूद"
हमले में पोलैंड के 2 लोगों की मौत, नाटो के सभी राजदूतों ने आज बैठक बुलाई
पोलैंड पर गिरी रूस की मिसाइल के कारण हुई 2 लोगों की मौत के बाद नाटो के सभी राजदूतों ने आज बैठक बुलाई है. ऐसा नाटो के आर्टिकल 4 के तहत किया गया है. इसके अनुसार नाटो सदस्य देश सुरक्षा के मामले का मुद्दा उठा सकता है.
मिसाइल गिरने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जी7 देशों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई
पोलैंड पर रूस की मिसाइल गिरने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जी7 देशों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. इस हमले में पोलैंड के दो लोगों की मौत हुई है. पोलैंड नाटो का सदस्य देश है.







