Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Dimple Yadav




भारत एक्सप्रेस


गुजरात चुनाव: सुबह 9 बजे तक 4.75 फीसदी वोटिंग.

पीएम मोदी ने अहमदाबाद के रानिप में एक स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया. उन्होंने आम नागरिकों की तरह लाइन में लगकर ही वोटिंग की. वे पोलिंग स्टेशन तक पैदल चल कर पहुंचे.

तमिलनाडु में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टंटमैन सुरेश की एक शूटिंग के दौरान हुए एक्सीडेंट में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है. वह विदुथला फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. उन्हें 3 दिसंबर को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने भारत की तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि बाली में हुई जी20 समिट में भारत ने दिखाया है कि वह वैश्विक स्तर पर जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि जी20 सम्मेलन में रूस जंग के खिलाफ स्पष्ट सोच के लिए भारत का धन्यवाद. उभरती …

जर्मन विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक ने कहा, ‘G20 की अध्यक्षता संभालने के कुछ ही दिनों बाद मैं भारत का दौरा कर रही हूं. मेरी वार्ता हमारे समय के सबसे जरूरी कार्यों जलवायु संकट से निपटने और नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था बनाए रखने पर भी ध्यान केंद्रित करेगी.

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी सांसद राम गोपाल यादव ने मतदान किया है. उन्होंने इसके बाद कहा कि डिंपल यादव की बड़ी जीत होगी. उन्हें मुलायम सिंह यादव से भी तीन गुना अधिक वोट मिलेंगे. इसके साथ ही रामगोपाल यादव ने बीजेपर पर भी निशाना साधा है. उन्होंने मतदान बूथों में एजेंटों की एंट्री ना कराने …

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली के दौरे पर आएंगी. वह शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी. इसके बाद वह मंगलवार को राजस्थान के पुष्कर जाएंगी. माना जा रहा है कि ममता बनर्जी पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य के मुद्दों को लेकर चर्चा करेंगी.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी में महिला विंग नहीं है, बीजेपी कभी सियाराम नहीं कहती, वो सिर्फ श्रीराम कहती है. कर्नाटक के सीएम ने कहा है कि राहुल गांधी को आरएसएस के बारे में पूरी जानकारी नहीं है. आरएसएस …

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को राजस्थान में सुबह शुरू हो गई है. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ से शुरू हुई है. राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के अलावा भी कई नेता मौजूद थे. यह यात्रा …

Indian Railways News: पूर्व रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को जल्द ही फ्री में मेडिकल सुविधा उपलब्ध होगी. इसके तहत जहां स्टेशनों पर दवा दुकानों के साथ डायग्नोस्टिक सेंटर खुलेंगी, वहीं डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ की तैनाती भी की जायेगी.