गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
Sharad Pawar ने चुनाव चिह्न को लेकर किया SC का रुख, 15 अक्टूबर को होगी सुनवाई
चुनाव चिह्न को लेकर NCP (S) नेता शरद पवार ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. शरद पवार ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर अजित पवार को चुनाव आयोग द्वारा जारी किया गया चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है.
दिल्ली पुलिस के निषेधाज्ञा आदेश का रामलीला आयोजन पर क्या होगा असर? सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है. दिल्ली पुलिस के आदेश के बाद 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक के लिए नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और उत्तरी दिल्ली की सभी सीमाओं पर धारा 163 लगाया गया है, इसके तहत कही भी लोग भीड़ इकट्ठी नहीं कर सकेंगे, एक स्थान पर 5 से अधिक लोग जमा नहीं हो सकेंगे, लोग जुलूस नहीं निकाल सकेंगे, धरना नहीं दे सकेंगे.
दिल्ली हाईकोर्ट ने आशा किरण आश्रय गृह मामले में सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की, याचिकाकर्ता ने लगाया ये आरोप
आशा किरण आश्रय गृह में फिलहाल बच्चों और महिलाओं समेत 980 मानसिक रूप से बीमार लोग रह रहे हैं. एक आंकड़े के मुताबिक फरवरी से अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है.
संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ: झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
याचिकाकर्ता ने राष्ट्रीय जनगणना के हवाले से हाईकोर्ट के समक्ष जो डाटा पेश किया है, उसके मुताबिक साल 1951 में संथाल परगना क्षेत्र में आदिवासी आबादी 44.67 प्रतिशत से घटाकर साल 2011 में 28.11 प्रतिशत हो गई है. इसके पीछे की एक बड़ी वजह बंग्लादेशी घुसपैठ है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘लापता व्यक्तियों’ के बारे में पुलिस के साथ जानकारी साझा करने में देरी को रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से मांगा SOP
दिल्ली हाईकोर्ट की खंडपीठ ने पाया कि लापता व्यक्तियों का पता लगाने के प्रयासों के दौरान पुलिस द्वारा सूचना मांगने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ऐसी सूचना प्राप्त करने के बीच अक्सर समय अंतराल होता है.
अंकित गुर्जर हत्या मामले में तिहाड़ जेल के पूर्व उपाधीक्षक को जमानत देने से दिल्ली हाईकोर्ट ने किया इनकार
आरोप है कि जेल अधिकारियों ने 3 अगस्त, 2021 को अंकित गुर्जर की बेरहमी से पिटाई की थी और उसे कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं दी जिससे जेल परिसर में उसकी मौत हो गई. यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी मृतक के परिजनों से पैसे ऐंठने के लिए उसे परेशान कर रहे थे.
1984 सिख विरोधी दंगा मामला: जगदीश टाइटलर की याचिका पर High Court ने CBI को जारी किया नोटिस
पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर पर आरोप है कि उन्होंने भीड़ से कहा था कि सिखों को मार डालो, उन्होंने हमारी माँ को मार डाला. इस घटना के बाद तीन लोगों की हत्या कर दी गई.
700 किमी की यात्रा कर दिल्ली पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी गिरफ्तारी को हाईकोर्ट में दी चुनौती
सोनम वांगचुक अपनी 700 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए सोमवार की रात ही लद्दाख से दिल्ली पहुंचे थे. वांगचुक के साथ आए करीब 120 लोगों को भी पुलिस ने डिटेन किया है.
कैश फॉर जॉब मामला: पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार
कोलकाता हाईकोर्ट ने पार्थ चटर्जी को जमानत देने से इनकार कर दिया था. हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान पार्थ चटर्जी की ओर से पेश वकील ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य को मिली जमानत का हवाला दिया था.
Bulldozer Actions पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं, राष्ट्रीय स्तर पर दिशा-निर्देश जारी करेंगे, जो सब पर लागू होंगे
सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि वह स्पष्ट करेगी कि किसी अपराध में आरोपी या दोषी होने मात्र से किसी भी इमारत को ध्वस्त नहीं किया जा सकता. साथ ही पीठ ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेगी कि अनधिकृत निर्माण और सार्वजनिक अतिक्रमण को संरक्षण न मिले.







