Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


उत्तर प्रदेश के मथुरा में सनातन धर्म संसद की बैठक हुई जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत पहुंचे. यह बैठक ठाकुर देवकीनंदन के नेतृत्व में हुई. मौजूद सदस्यों से 16 नवंबर को दिल्ली में होने वाली विशाल सनातन धर्म संसद में पहुंचने की भी अपील की गई.

सपा नेता ने अधिकारियों को भी नसीहत दी. उन्होंने कहा, "मैं वरिष्ठ अधिकारियों से यही कहूंगा कि वो पारदर्शिता के साथ सीसामऊ विधानसभा का निष्पक्ष चुनाव कराने में सहयोग दें.

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों को योग से संबंधित कोर्स कराए जाएंगे. योग से जुड़ा जामिया का यह एक सर्टिफिकेट कोर्स है.

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला. प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का पैर छूकर उनका अभिनंदन किया.

प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि आज सुबह जब वह यहां आ रही थीं, तो उनके पास एक सूची थी कि हम भविष्य में कहां ध्यान केंद्रित करेंगे.

आरोपों पर बक्सर से आरजेडी के सांसद सुधाकर सिंह ने रविवार को कैमूर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू यादव अभी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं. हाल ही में उनकी बाईपास सर्जरी हुई है.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट नहीं रखने वाले लगभग 54,000 वाहनों का चालान किया गया है. वहीं, करीब 3,900 से अधिक ऐसे वाहनों को जब्त किया गया है, जिनकी समय सीमा पूरी हो चुकी है.

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने 2015 से 2023 तक TB की घटनाओं में 17.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ भारत की उल्लेखनीय प्रगति को स्वीकार किया है. यह स्वीकृति टीबी देखभाल और नियंत्रण के प्रति भारत के परिवर्तनकारी दृष्टिकोण को दर्शाती है.

विदेश मंत्री (EAM) एस. जयशंकर ने ब्रिस्बेन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वह न केवल ब्रिस्बेन में भारत के चौथे वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन के लिए आए हैं बल्कि उनकी यात्रा भारतीय समुदाय के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए है.

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने अप्रैल में त्रिशूर पूरम उत्सव के आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए एंबुलेंस का दुरुपयोग किया था. इसी संबंध में मामला दर्ज किया गया था. मामले की शिकायत एक कम्युनिस्ट नेता ने की थी.