Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“मैं अकेला लड़ सकता हूं, लेकिन दिल्ली को बचाने के लिए आपकी मदद चाहिए”, केजरीवाल बोले- बिजली का बिल भरने की जरूरत नहीं, जिनका…

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप लोग उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा में अपने रिश्तेदारों से फोन करके पूछ लेना कि कितने घंटे के पावर कट लगते हैं.

Arvind Kejriwal

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल.

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है पिछले 10 साल में उन्होंने दिल्ली में ऐसे काम किए हैं, जो आजाद भारत के इतिहास में किसी भी राज्य में किसी भी पार्टी की सरकार ने नहीं किए. यही कारण है कि अब उत्तर प्रदेश, हरियाणा के लोग भी नेताओं से 24 घंटे बिजली, अच्छे स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक की मांग कर रहे हैं.

“बिल माफ करके पानी का बिल जीरो कर देंगे”

केजरीवाल ने रविवार को एक बार फिर कहा कि वह सारे पुराने बिल माफ करके पानी का बिल जीरो कर देंगे. जिन-जिन लोगों के गलत बिल आए हैं, उन्हें वह बिल भरने की जरूरत नहीं है.

“यह चुनाव दिल्ली को बचाने का चुनाव है”

केजरीवाल ने रविवार को राजौरी गार्डन में लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा, “मैं अकेले इनसे लड़ तो सकता हूं, लेकिन दिल्ली में हुए कामों को बचाने के लिए आपका सहयोग चाहिए. तीन-चार महीने बाद विधानसभा चुनाव हैं. यह चुनाव आम आदमी पार्टी को दोबारा जिताने का चुनाव नहीं है, बल्कि यह चुनाव दिल्ली को बचाने का चुनाव है. लोगों ने 10 साल पहले हमें दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी थी. इन 10 साल में हम लोगों ने खूब ईमानदारी के साथ काम किए हैं. दूसरी पार्टियां ये काम नहीं कर सकती हैं. इसलिए, वे चाहती हैं कि दिल्ली में ये सारे काम बंद होने चाहिए, क्योंकि जब से दिल्ली में ये काम शुरू हुए हैं, बाकी पूरे देश में इन पार्टियों के लिए जनता का सामना करना मुश्किल हो रहा है.”

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप लोग उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा में अपने रिश्तेदारों से फोन करके पूछ लेना कि कितने घंटे के पावर कट लगते हैं. दिल्ली में 2013 तक हजारों रुपए के बिजली के बिल आया करते थे. मैंने जब 2013 में पहला चुनाव लड़ा था, गली-गली में घूमता था. जहां जाता था लोग अपने बिजली के बिल लेकर बैठ जाते थे. आठ हजार, 10 हजार, 15 हजार रुपये का बिजली का बिल होता था. लोग बोलते थे कि बिल भरें या बच्चों को पढ़ाएं या घर चलाएं. आज दिल्ली के लोगों के बिजली के बिल या जीरो आते हैं या बहुत कम आते हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi: कालकाजी में छठ पूजा के लिए बनाए गए कृत्रिम घाट, यमुना की दुर्दशा पर लोगों ने जताई चिंता

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली में अच्छे काम किए. उन कामों की आवाज पंजाब पहुंची. पंजाब में लोगों ने हमें 117 में से 92 सीट दीं. अब पूरे देश में दिल्ली के कामों की आवाज गूंज रही है. यह आवाज गुजरात पहुंच गई. हमारे पांच विधायक बने. आवाज गोवा पहुंच गई, हमारे दो विधायक आ गए. जम्मू-कश्मीर में भी हमारा एक विधायक आ गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital