Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविदास जयंती पर पंजाब के डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे, जहां वे संत निरंजन दास के साथ समय बिताएंगे. इस दौरान आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखने और हलवारा एयरपोर्ट टर्मिनल के वर्चुअल उद्घाटन का भी ऐलान होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नई दिल्ली स्थित गांधी स्मृति में प्रार्थना सभा में भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी बताते हुए कहा कि यह समझौता भारत के बाजारों का विस्तार करेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और किसानों, एमएसएमई व सेवा क्षेत्र को यूरोपीय बाजारों से जोड़ेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ फरवरी के पहले सप्ताह में नई दिल्ली में होगा. कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षाओं से जुड़े तनाव को कम करना और छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाना है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2026 पेश किया, जिसमें मजबूत जीडीपी वृद्धि, समावेशी विकास और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद आर्थिक स्थिरता को उजागर किया गया.

एनसीसी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को युवाओं के लिए “फ्रीडम टू एस्पायर” बताते हुए इसे मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड के लिए गेमचेंजर करार दिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने 'विंग्स इंडिया 2026' कार्यक्रम में कहा कि भारत का विमानन उद्योग एक नए युग में प्रवेश कर रहा है. देशभर में एयरपोर्ट्स और एरोडॉक्स की संख्या बढ़ी है, किफायती उड़ान योजना से लाखों नागरिकों को फायदा मिला है.

बारामती के पास हुए एक दर्दनाक विमान हादसे में महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता अजित पवार का निधन हो गया. पीएम नरेंद्र मोदी ने शरद पवार से बात कर संवेदना जताई है.

गुजरात के वडोदरा निवासी 94 वर्षीय मानभट्ट लोक कथाकार धर्मिकलाल पांड्या को सदियों पुरानी कथावाचन परंपरा को जीवित रखने के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है.