Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार से जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा, राजनीतिक संवाद, सीमा हालात का जायजा और नक्सल विरोधी अभियानों पर अहम बैठकों की अध्यक्षता करेंगे.

आरोन जॉर्ज की शतकीय पारी के दम पर भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया है.

भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी के संसद में दिए गए बयान पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जानबूझकर संसद की मर्यादा की अनदेखी कर रहे हैं और अब विपक्ष के नेता नहीं बल्कि ‘भारत विरोध के नेता’ बन गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7–8 फरवरी 2026 को मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे. इस दौरान वे प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा और तकनीकी सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 फरवरी से तीन दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे. इस दौरान वे सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और स्थानीय नेताओं से बातचीत करेंगे.

बीजेपी नेता और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने प्रो रेसलिंग लीग 2026 को बड़ी सफलता बताते हुए हरियाणा थंडर की खिताबी जीत की सराहना की.

आम बजट 2026-27 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए और विकसित भारत की स्पष्ट रूपरेखा बताई है. उन्होंने कहा कि 145 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को समेटे यह बजट इंफ्रास्ट्रक्चर, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों को केंद्र में रखकर देश की अर्थव्यवस्था को तेज गति देने वाला है.

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद पेश हुए बजट 2026-27 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और पूर्व सैनिकों के कल्याण को मजबूत करने वाला बताया है.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट 2026-27 को विकसित और आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक नींव बताया. उन्होंने कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला है.

प्रधानमंत्री मोदी ने संत रविदास की 649वीं जयंती पर जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां कार्यक्रम में भाग लिया और आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास महाराजजी एयरपोर्ट किया.