Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20–21 दिसंबर को असम दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए अत्याधुनिक टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित डब्ल्यूएचओ के पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के संगम के लिए एक मजबूत वैश्विक मंच बनकर उभरा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के नए फीचर में अब पिछले महीने के सबसे ज्यादा लाइक किए गए पोस्ट देखे जा सकते हैं. भारत में टॉप-10 पोस्ट्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्ट 8वें स्थान पर रहा.

भारत और ओमान के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को बढ़ाएगा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा व निवेश आकर्षण को मजबूत करेगा. यह समझौता भारत के निर्यात विविधीकरण और आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूती देगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-ओमान कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA) को दोनों देशों के साझा भविष्य का ब्लूप्रिंट बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जॉर्डन पहुंचते ही भारतीय समुदाय ने अम्मान में उनका भव्य स्वागत किया. जॉर्डन में रह रहे भारतीयों ने पीएम मोदी की जमकर सराहना करते हुए उन्हें भारत का गौरव और विश्व स्तर पर प्रभावशाली नेता बताया.

मंडी से सांसद कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक नारेबाजी को बेहद दुखद बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह के दौरान कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले पांच वर्षों में बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी क्षेत्र बनाया जाएगा.

केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा कि यह जनादेश केरल की राजनीति में बड़ा बदलाव है.

संसद पर हुए आतंकी हमले की 24वीं बरसी पर संसद भवन परिसर में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.