Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह 9 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चुनावी कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिब्रूगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस बार लोगों के जोश और उत्साह का अनुभव अभूतपूर्व लगा. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह जनसमर्थन कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है और मतदान से ठीक पहले इस तरह की तस्वीरें उसे और पस्त कर देंगी.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के प्रदर्शन और प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने एनएसजी कमांडो की तुलना बजरंगबली से की और कहा कि उनकी क्षमता, बुद्धिमत्ता और निडरता अद्भुत है.

केरल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है. अमित शाह ने एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में बेपोर में रोड शो किया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी और लोगों में उत्साह देखने को मिला.

नरेंद्र मोदी ने ईस्टर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे आशा, शांति और नई शुरुआत का प्रतीक बताया. उनके संदेश पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने प्रतिक्रिया देते हुए धन्यवाद दिया और ईसा मसीह के बलिदान को मानवता के लिए मुक्ति का मार्ग बताया.

केरल के तिरुवल्ला में एनडीए रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ‘द केरल स्टोरी’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों को लेकर झूठा नैरेटिव फैलाता है और हर मुद्दे पर देश को गुमराह करने की कोशिश करता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवल्ला में जनता सभा को संबोधित करते हुए भाजपा-एनडीए के कार्यक्रम और विकास एजेंडा पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि केरल में ऐतिहासिक बदलाव के अवसर हैं और 9 अप्रैल के मतदान के बाद भाजपा-एनडीए सरकार 4 मई को सत्ता में आएगी.

PM Modi Roadshow in Puducherry: पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो पर पुडुचेरी के होम मिनिस्टर ए. नमस्सिवायम ने कहा कि प्रधानमंत्री का रोड शो बहुत सफल रहा. पीएम मोदी के यहां आने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

असम के डिब्रूगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत कई परिवारों को पक्के मकान मिल चुके हैं, जिससे उनका जीवन स्तर सुधरा है. योजना के लाभार्थियों भोला दास, डिनो मंडल और श्यामल दास ने बताया कि पहले वे कच्चे मकानों में रहते थे, जहां बारिश और अन्य समस्याओं के कारण जीवन कठिन था.

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री दानिश आजाद ने पश्चिम एशिया में तनाव, मदरसों के भोजन की गुणवत्ता और पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर विरोध प्रदर्शनों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.