Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कमल तिवारी




भारत एक्सप्रेस


संसद सत्र: राज्यसभा में पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत – राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत किया. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यसभा में पहली बार सदन के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे.

संसद सत्र: लोकसभा में कांग्रेस सांसद माणिक टैगोर का काम रोको प्रस्ताव – एम्स दिल्ली के सर्वर पर हुए साइबर हमले पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया.

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: कर्नाटक के बेलगाम में महाराष्ट्र की बस को फिर रोका – कर्नाटक के बेलगाम डिपो से महाराष्ट्र की बसों को रोक दिया गया है. बेलगाम पुलिस ने बसों को रोक दिया. इस बीच यात्री फूट-फूटकर रोने लगे. महाराष्ट्र की एक बस को कर्नाटक पुलिस ने सीमा पर रोका, जोकि विवाह समारोह में …

भारोत्तोलन विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मीराबाई चानू को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, “200 किग्रा (87 किग्रा स्नैच + 113 किग्रा क्लीन एंड जर्क) के कुल भार के साथ मीराबाई ने भारत को फिर से गौरवान्वित किया है!”

MP: बैतूल जिले में बोरवेल में गिरे 8 साल के बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – मध्य प्रदेश के बैतूल ज़िले के मंडावी गांव में एक 8 साल का बच्चा कल 55 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया, जिसके बाद उसे बचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए लगातार …

लद्दाख: जस्टिस ताशी रबस्तान जम्मू-कश्मीर HC के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त – न्यायमूर्ति ताशी रबस्तान को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, क्योंकि निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश अली मोहम्मद मागरे सेवानिवृत्त होने वाले हैं. न्यायमूर्ति मागरे सात दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और न्यायमूर्ति रबस्तान आठ दिसंबर से …

जम्मू कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके – जम्मू कश्मीर के कठुआ में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की रिएक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.0 मापी गई है. भूकंप 9 बजकर 15 मिनट पर आया है, जिसकी गहराई 10 किलो मीटर थी.

सेंसेक्स: रुपया शुरुआती कारोबार में 25 पैसे टूटकर 82.75 प्रति डॉलर पर – भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट से रुपया शुरुआती कारोबार में बुधवार को 25 पैसे के नुकसान के साथ 82.75 प्रति डॉलर पर आ गया. मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर …

दिल्ली एमसीडी की 39 सीटों पर नतीजे सामने आ गए हैं. इनमें से 17 पर AAP, 20 पर बीजेपी और 2 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है. वोट प्रतिशत की बात करें, तो अभी तक AAP को 42.3 %, बीजेपी को 39.1% वोट मिला है.

मीरपुर में बांग्लादेश ने टॉस जीता और भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.