Mansi Negi
भारत एक्सप्रेस
Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद Bihar में राजनीतिक अटकलें तेज
Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद Bihar में राजनीतिक अटकलें तेज। बिहार की राजनीति में एक युग का अंत होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ लेने के मात्र 105 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने का फैसला किया है। आखिर इस फैसले के पीछे की असली वजह क्या है? क्या यह फैसला बीजेपी के दबाव में लिया गया है या इसके पीछे नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के भविष्य की रणनीति है?
Ayatollah Ali Khamenei के निधन पर फिर गुस्साए लोग Srinagar में शिया मुसलमानों का प्रदर्शन
ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की जान जाने पर भारत में लोगों के गुस्से की आग कम होने का नाम नहीं ले रही है। जी हां, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में यूएस-इज़राइल हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की जान जाने के विरोध में सैकड़ों शिया मुसलमानों ने विरोध मार्च निकाला। सुनिए उन्होंने क्या कहा
Delhi के Sadar Bazar में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, क्या बताया लोगों ने
दिल्ली के मशहूर थोक बाजार Sadar Bazaar में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। बताया जा रहा है कि आग बाजार की कुछ दुकानों में लगी और देखते ही देखते तेजी से फैलने लगी। इस हादसे में एक युवक की जान जाने की भी खबर है। भारत एक्सप्रेस की संवाददाता तनु चौधरी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और ग्राउंड जीरो से पूरी स्थिति की जानकारी दी।
Nitish Kumar चले दिल्ली अगला CM कौन, BJP में इन नामों पर चर्चा तेज
बिहार की राजनीति आज एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ी है। पटना की ठंडी सुबह में एक अजीब सी बेचैनी है, और इसकी वजह हैं नीतीश कुमार के अब विधानमंडल से हटकर राज्यसभा की ओर बढ़ने की संभावना। लगभग दो दशक तक बिहार की राजनीति की धड़कन रहे नीतीश कुमार, अब अपनी पारी समाप्त करने की ओर हैं।
राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, JDU कार्यकर्ताओं ने खूब सुनाई खरी-खोटी
बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर आसन्न दिख रहा है। बुधवार दोपहर से यह खबर तैर रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा का रुख कर सकते हैं। इस एक चर्चा ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। अब मामला महज़ अटकलों तक सीमित नहीं रहा जदयू के भीतर विरोध के स्वर खुलकर सामने आने लगे हैं। आज यानी गुरुवार सुबह-सुबह जदयूसे जुड़े कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास आवास एक अणे मार्ग के पास पहुंच गए। “नीतीश कुमार जिंदाबाद” के नारों से इलाका गूंज उठा। कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि हमें नीतीश के अलावा कोई मंजूर नहीं। देखिए भारत एक्सप्रेस के संवाददाता आशुतोष कुमार से कार्यकर्ताओं ने क्या कुछ कहा |
Bihar Nitish Kumar : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर क्या कहा Lallan Singh और बाकी नेताओं ने
बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा का रुख कर सकते हैं। इस एक चर्चा ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। अब मामला महज़ अटकलों तक सीमित नहीं रहा जदयू के भीतर विरोध के स्वर खुलकर सामने आने लगे हैं। आज सुबह-सुबह जदयूसे जुड़े कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास आवास एक अणे मार्ग के पास पहुंच गए। “नीतीश कुमार जिंदाबाद” के नारों से इलाका गूंज उठा। कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि हमें नीतीश के अलावा कोई मंजूर नहीं।
Ayatollah Ali Khamenei : इजरायल-US हमले अली खामेनेई के परिवार में बेटी-पोती समेत कई जानें गईं
इजरायल और ईरान की जंग के बीच इस वक्त की बड़ी खबर सामने सामने आ रही है। इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की जान चली गई। ट्रंप और इजरायल के दावे के बाद अब ईरानी मीडिया और मुख्य समाचार चैनल 'प्रेस टीवी' ने आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि कर दी है कि इस्लामिक क्रांति के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए संयुक्त हवाई हमलों में मारे गए हैं. खामेनेई के मारे जाने के बाद ईरान में 40 दिन के सार्वजनिक शोक ) का भी ऐलान कर दिया है।
Ayatollah Ali Khamenei भारत के शिया मुस्लिमों का सड़कों पर प्रदर्शन, Israel-America के खिलाफ नारे
इजरायल ईरान के बीच जंग में आज ऐसी खबर आई जिसने पूरी दुनिया को झटका दे दिया। इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की जान चली गई। इसको लेकर जहां ईरान में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं भारत में भी इसका असर देखा जा रहा है। जम्मू और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोग अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए रोते-बिलखते और प्रदर्शन करते नजर आए।
Middle East Tension : Iran के हमले से मिडिल ईस्ट में दहशत, Dubai में तबाही का मंजर
ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei के मारे जाने के बाद मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. ईरान ने Israel, सऊदी अरब, यूएई और कतर समेत कई ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। दुबई के फाइव स्टार होटल और एयरपोर्ट को भी निशाना बनाए जाने की खबर है, जबकि इजरायल में लगातार सायरन बज रहे हैं और लाखों लोग बंकरों में शरण लिए हुए हैं. इसी बीच ईरान ने दुनिया के सबसे अहम तेल मार्ग Strait of Hormuz को बंद करने का ऐलान कर दिया है, जिससे वैश्विक तेल संकट का खतरा बढ़ गया है. जवाबी कार्रवाई में इजरायली सेना ने कोम स्थित मिसाइल साइट पर हमला करने का दावा किया है, जिससे क्षेत्र में पूर्ण युद्ध की आशंका गहरा गई है.
Ayotullah Ali Khamenei : Iran पर हमले के पीछे Saudi- Israel की बड़ी साजिश
US America Iran Attack : ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद पूरी दुनिया को हिला दिया है 'वॉशिंगटन पोस्ट' की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले का फैसला रातों-रात नहीं लिया गया, बल्कि इसके पीछे सऊदी अरब) और इजरायल की हफ्तों की गुप्त कूटनीति और भारी दबाव था







