Mansi Negi
भारत एक्सप्रेस
Nirmala Sitharaman ने Rahul Gandhi को दिया भयंकर जवाब
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “कांग्रेस देश, जनता और किसानों को बेचने वाली पार्टी रही है।” बजट सत्र के दौरान दिए गए इस बयान से सदन का माहौल गरमा गया। FM ने कांग्रेस की नीतियों और उसके शासनकाल पर सवाल उठाते हुए किसानों, राष्ट्रीय हित और जनता के साथ किए गए कथित समझौतों का जिक्र किया।
कानपुर लैंबॉर्गिनी केस : तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा को आखिर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई..कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में आखिरकार पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। शिवम मिश्रा तंबाकू कारोबारी के.के. मिश्रा का बेटा है और लंबे समय से यह सवाल बना हुआ था कि हादसे के वक्त करोड़ों की लैंबॉर्गिनी कार आखिर चला कौन रहा था।
इस देश में WhatsApp पर डिजिटल स्ट्राइक, Users को लग सकता है बड़ा झटका
इस देश में WhatsApp पर डिजिटल स्ट्राइक, Users को लग सकता है बड़ा झटका! अमेरिका के साथ बढ़ते कूटनीतिक तनाव और यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस ने एक बार फिर डिजिटल मोर्चे पर सख्त कदम उठाने के संकेत दिए हैं। खबरों के मुताबिक, रूस सरकार मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। इसे कुछ विश्लेषक ‘डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक’ की संज्ञा दे रहे हैं।
Donald Trump – Benjamin Netanyahu की 3 घंटे चली मीटिंग, जानें Iran पर क्या हुई बात
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को लेकर अमेरिका की वार्ताओं में इजरायल के हितों को मजबूती से प्रस्तुत करना था। ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद यह नेतन्याहू की सातवीं अमेरिका यात्रा है।......... यह दौरा ऐसे समय हुआ जब एक सप्ताह पहले ही ईरान और अमेरिका के अधिकारी ओमान में संभावित समझौते पर बातचीत कर चुके थे। ......हालांकि अभी तक इस बातचीत में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है, क्योंकि ईरान चाहता है कि चर्चा केवल उसके परमाणु कार्यक्रम तक ही सीमित रहे।
Piragarhi News : तीन शव, एक बाबा और दो शादियां, दिल्ली केस मिस्ट्री में बड़ा खुलासा
दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक कार के अंदर तीन लोगों के शव मिलने के मामले में पुलिस को अब एक अहम सुराग मिला है। पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान कर ली है, जो सीसीटीवी फुटेज में ‘बाबा’ के भेष में कार में बैठा हुआ दिखाई दिया था। पुलिस को शक है कि यही व्यक्ति इस पूरे मामले की एक महत्वपूर्ण कड़ी हो सकता है। अब पुलिस इस बाबा की भूमिका को गहराई से जांच रही है।
Govinda ने तोड़ी पत्नी Sunita Ahuja संग विवाद पर चुप्पी, तलाक पर दिया जवाब
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने आखिरकार अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है। पत्नी सुनीता आहूजा से रिश्तों में खटास और बेटे के करियर को सपोर्ट न करने के आरोपों पर गोविंदा ने खुलकर अपनी बात रखी। गोविंदा ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार के लिए राजनीति तक छोड़ दी। उनका कहना था कि वह नहीं चाहते थे कि किसी भी तरह की दुश्मनी या विवाद उनके पारिवारिक जीवन को प्रभावित करे, खासकर उनके बच्चों को।
Rahul Gandhi का Naravane की किताब पर पलटवार! बोले ‘मोदी जी क्यों डर…’
हाल ही में राहुल गांधी ने नरवणे की किताब पर जमकर पलटवार किया है। उन्होंने इस किताब में उठाए गए मुद्दों और मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, “मोदी जी क्यों डर रहे हैं?”। राहुल गांधी ने इस मौके पर विपक्ष की भूमिका, देश की राजनीति और सरकार की नीतियों पर खुलकर अपनी राय रखी।
Weather Update : Delhi में समय से पहले गर्मी की दस्तक, 27 Degree तक पहुंचा पारा…
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग ही नजर आ रहा है। फरवरी का अभी दूसरा सप्ताह चल रहा है, लेकिन ठंड की विदाई और गर्मी की दस्तक के संकेत साफ दिखने लगे हैं। आमतौर पर फरवरी के महीने में हल्की ठंड बनी रहती है, मगर इस बार हालात कुछ बदले हुए हैं। दिल्ली की सड़कों पर अब ऊनी कपड़ों की जगह हल्के जैकेट, फुल स्लीव टी-शर्ट और शर्ट नजर आने लगी हैं। दोपहर की तेज धूप लोगों को असहज करने लगी है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल गर्मी सामान्य से पहले ही दस्तक दे रही है।
IND vs PAK T20 World Cup : भारत के आगे झुके Pak, शहबाज शरीफ ने दी T20 मैच को मंजूरी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर चल रहा लंबा विवाद अब खत्म हो गया है... काफी टाल-मटोल और धमकियों के बाद पाकिस्तान को आखिरकार भारत के सामने झुकना पड़ा है... सोमवार (9 फरवरी) की देर शाम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए अपनी 'हरी झंडी' दे दी है... इसका मतलब यह है कि अब 15 फरवरी को तय शेड्यूल के अनुसार भारत और पाकिस्तान की टीमें मैदान पर आमने-सामने होंगी... बतादे की कैसे बनी बात? इस बड़े फैसले से पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी (PCB) चीफ मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी... लाहौर में आईसीसी (ICC) के अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग हुई थी, जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी मौजूद थे इस मीटिंग की पूरी रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपी गई, जिसके बाद सरकार ने अपनी टीम को मैच खेलने की इजाजत दी.
Ritu Tawde बनेंगी Mumbai में BJP की मेयर, एक झटके में उखाड़ दिया शिवसेना का किला!
Ritu Tawde बनेंगी Mumbai में BJP की मेयर. मुंबई महानगरपालिका के मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने रितु तावडे को महापौर का प्रत्याशी बनाया है. दरअसल, मुंबई मेयर का पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है. ऐसे में भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बाद महापौर पद अपने पास रखने के लिए रितु तावड़े को अपना नेता घोषित किया है. अगर रितु तावड़े बीएमसी की अगली मेयर बनीं तो यह पहली बार होगा कि मुंबई में भाजपा का मेयर बनेगा.







