Bharat Express DD Free Dish

Pankaj kumar Pandey


मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

भारत एक्सप्रेस


Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सबको चौंका दिया. दावा किया गया कि यह कतर के अल उदैद अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले का दृश्य है. लोग इसे देखकर हैरान रह गए और मान लिया कि यह असली फुटेज है लेकिन जब जांच शुरू हुई तो कहानी पलट गई.

Ajab Gajab: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में नवरात्र के दौरान '12 गाड़ी मेला' आयोजित होता है. इस परंपरा में एक भगत सैकड़ों लोगों से भरी गाड़ियों को खींचता है. यह आयोजन पीढ़ियों से चला आ रहा है और हजारों लोग इसे देखने पहुंचते हैं.

Indian rupee record low: भारतीय रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 93.12 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया. भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से दबाव बढ़ा है, जबकि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली.

Indian New Year celebration: संस्कार भारती के केंद्रीय कार्यालय कला संकुल में विक्रम संवत 2083 की शुरुआत पर भारतीय नववर्ष प्रतिपदा का सांस्कृतिक उत्सव आयोजित हुआ. कथक नृत्य प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक विमर्श ने इस शाम को खास बना दिया.

President Murmu UP visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उन्होंने अध्यात्म और समाज कल्याण पर चर्चा की.

Bihar News: नवादा जिले में गुरुवार देर रात कार दुर्घटना में जेडीयू विधायक विभा देवी के बेटे अखिलेश कुमार की मौत हो गई. तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने के बाद उन्हें पटना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

UP News: आगरा में बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकराने पर बड़ा हादसा हुआ. इस दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तर प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम यंत्र स्थापित करने के बाद वे वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करेंगी.

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि सिंधु जल संधि तब तक निलंबित रहेगी जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को अपनी नीति का हिस्सा बनाना बंद नहीं करता.

Weather Update: दिल्ली और उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मार्च में अब तक 9.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान 26.8 डिग्री तक गिर गया. मौसम विभाग ने आज भी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.