Pankaj kumar Pandey
मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.
भारत एक्सप्रेस
मध्यप्रदेश में मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी, 42 लाख से ज्यादा नाम हटे
Madhya Pradesh Voter List Draft: मध्यप्रदेश चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें 42.74 लाख नाम हटाए गए हैं, जिनमें पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं.
पालघर केस में चार आरोपियों को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की
Palghar Sadhu Murder Case: पालघर साधु हत्या मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने चार आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं. अदालत ने कहा कि अपराध बेहद गंभीर है और इस चरण में जमानत देना न्यायोचित नहीं होगा.
असम के कार्बी इलाके में जमीन विवाद पर हिंसा, दो की मौत और इंटरनेट बंद
Assam Violence: असम के कार्बी आंगलोंग में जमीन खाली कराने को लेकर विवाद हिंसक हो गया. दो लोगों की मौत, 45 घायल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं. प्रशासन ने धारा 163 लागू कर शांति बहाल करने की कोशिशें तेज कीं.
बांग्लादेश हिंसा पर दिग्विजय सिंह का अजीबो गरीब बयान, बीजेपी ने किया तीखा पलटवार
Digvijay Singh Statement: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ कार्रवाई को जिम्मेदार बताया. बीजेपी ने उनके बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है.
तुर्किये में बड़ा विमान हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत 5 की मौत
Turkey Plane Crash: तुर्किये में बड़ा विमान हादसा हुआ जिसमें लीबिया के सैन्य प्रमुख मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद समेत पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद अंकारा एयरपोर्ट बंद कर दिया गया और जांच जारी है.
रबी फसलों की बुआई 91 फीसदी पूरी, पिछले साल से ज्यादा रकबा
Rabi Crops Sowing: देश में 19 दिसंबर तक रबी फसलों की बुआई 58.07 मिलियन हेक्टेयर में पूरी हो चुकी है. यह पिछले साल से 1.43 फीसदी ज्यादा है. गेहूं, सरसों और दालों की बुआई में बढ़त दिखी है जबकि सामान्य रकबे से अभी 9 फीसदी कम है.
मेक-इन-इंडिया को मजबूती, IOL और Safran बनाएगा अत्याधुनिक रक्षा उपकरण
ake in India Defense: India Optel Limited (IOL) ने Safran Electronics & Defense के साथ करार किया है. इस समझौते के तहत SIGMA 30N Digital Ring Laser Gyro Inertial Navigation System और CM3-MR Direct Firing Sight का उत्पादन भारत में होगा.
अप्रैल-अक्टूबर में दोगुना हुआ नेट FDI, अक्टूबर में रही गिरावट
India FDI: देश में अप्रैल-अक्टूबर के दौरान नेट एफडीआई 6.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल 3.3 अरब डॉलर था.
बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव, हादी हत्या पर सख्ती की मांग
Bangladesh Election: बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने 12 फरवरी को आम चुनाव कराने की प्रतिबद्धता दोहराई. अमेरिकी विशेष दूत सर्जियो गोर से बातचीत में चुनाव, व्यापार-टैरिफ और युवा कार्यकर्ता शरीफ उस्मान हादी की हत्या पर चर्चा हुई.
मेक्सिको में सैन्य मेडिकल विमान हादसे का शिकार, मरीज समेत 5 की मौत
Mexico Plane Crash: मैक्सिको में बड़ा विमान हादसा हुआ है. टेक्सास के गैल्वेस्टन के पास मैक्सिकन नेवी का सैन्य मेडिकल विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. हादसे में मरीज समेत 5 लोगों की मौत हो गई.





