Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Prashant Rai




भारत एक्सप्रेस


केंद्र सरकार ने राज्यों को 1.73 लाख करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण किया, जो दिसंबर 2024 में जारी किए गए 89,086 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना है. यह राशि राज्यों को उनके पूंजीगत व्यय और विकास तथा कल्याण से जुड़े खर्चों को तेज करने में मदद करेगी.

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे.

भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने ने चेन्नई के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए एक बयान दिया, जिसने विवाद को जन्म दे दिया.

भारत 2026 में 28वें कॉमनवेल्थ संसद सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया के संसदों में उपयोग पर चर्चा की जाएगी.

उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है, दिल्ली में बारिश की संभावना है जिससे ठंड और बढ़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों ने 16 पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिकों और कर्मचारियों का अपहरण कर लिया है, जिससे दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है. टीटीपी ने दावा किया है कि उन्होंने बड़ी मात्रा में यूरेनियम भी लूट लिया है.

टेनिस के महान खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने दावा किया है कि साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में उन्हें 'जहरीला' खाना दिया गया था, जिससे उनके शरीर में हैवी मेटल्स की मात्रा बढ़ गई थी.

वर्ष 2024 में भारत ने रिकॉर्ड 24.5 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता और 3.4 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी, जो नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाता है.

भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लाइन पर सफल परीक्षण किया, जो कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से सीधे जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलने को लेकर दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमों पर बहिष्कार का दबाव बनाया जा रहा है.