Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Prashant Rai




भारत एक्सप्रेस


महाकुंभ मेले में महाकाल गिरी बाबा और एक यूट्यूबर के बीच हुई भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाबा ने यूट्यूबर पर हमला किया. यह घटना लोगों की राय में मतभेद का कारण बन गई है.

ब्रिटेन के स्कॉटिश हाइलैंड्स में एक अनोखा होटल है, जो रेलवे ट्रैक के इतने करीब है कि यहां से गुजरती ट्रेनें साफ दिखाई देती हैं. यह होटल एक पुराने सिग्नल बॉक्स में बनाया गया है और रेलवे प्रेमियों के लिए यह एक खास अनुभव प्रदान करता है.

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगी. दोनों टीमें तीन दिन तक अभ्यास करेंगी और इसके बाद पांच मैचों की यह श्रृंखला शुरू होगी.

कश्मीर के छात्रों ने दिल्ली में आयोजित अटल टिंकरिंग मैराथन में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और नई तकनीकी इनोवेशन के साथ सबका ध्यान खींचा. छात्रों ने अपनी सोच और नवाचार का जलवा बिखेरा.

महाकुंभ क्षेत्र में लगी भीषण आग से निपटने के लिए ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंची. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया.

एक वायरल वीडियो में भेड़ों का एक झुंड एक-दूसरे के पीछे-पीछे चलता दिखाई दे रहा है, जो "भेड़ चाल चलना" कहावत का असली रूप दिखाता है.

इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते को मंजूरी दे दी गई है, जिससे गाजा में 15 महीने से चल रही लड़ाई पर ब्रेक लग गया है. यह छह हफ्ते का युद्धविराम 19 जनवरी से शुरू होगा.

जनरेटिव एआई के उपयोग से भारत में 2030 तक लगभग 3.8 करोड़ नौकरियों में बदलाव आने की संभावना है, जिससे संगठित और असंगठित क्षेत्रों में उत्पादकता में वृद्धि होगी. यह बदलाव नौकरियों को नया रूप देगा और उत्पादकता व नवाचार को बढ़ावा देगा.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने 18 जनवरी को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में की.

इसरो ने श्रीहरिकोटा में तीसरे लॉन्च पैड के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिसकी लागत लगभग 3,984.8 करोड़ रुपये होगी. यह परियोजना भारत की अंतरिक्ष लॉन्च क्षमताओं को बढ़ाएगी और भविष्य के मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशनों का समर्थन करेगी.