Rahul Singh
भारत एक्सप्रेस
Himachal Pradesh: मंत्री बनने की रेस में शामिल विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, घरेलू हिंसा मामले में बढ़ी मुश्किलें
Vikramditya Singh: कांग्रेस हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh), ग्रामीण विधायक शिमला विधायक विक्रमादित्य सिंह और परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ गैर वारंट जमानत जारी किया गया है. हालांकि ये मामला घरेलु हिंसा का है.
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 12 अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ाई गई
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को सुलझाने में शामिल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 12 अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. स्पेशल CP एच.एस. धालीवाल, DCP स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा, DCP राजीव रंजन के लिए Y श्रेणी की सुरक्षा को मंजूरी दी गई है: दिल्ली पुलिस
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीन के साथ सीमा पर स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया.
संसदीय दल की बैठक के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंचे
दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंचे.
CM एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली
तमिलनाडु में DMK की युवा शाखा के सचिव और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में राजभवन में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली.
Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के भाव में तेजी, क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा असर, जानें ताजा रेट्स
Petrol-Diesel Price: आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उठापटक हुई है. तो क्या आज भी हमारे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव आया है. जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम
Agastya Jaiswal: 16 साल की उम्र में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले पहले स्टूडेंट बने अगस्त्य जायसवाल, दोनों हाथों से लिखने की कला है अद्भुत
Agastya Jaiswal: अगस्त्य जायसवाल के पास दोनों हाथ से लिखने का हुनर है. उनके पास इतनी प्रतिभा है कि वो केवल 1.72 सेकंड में A से Z अक्षर टाइप कर सकते हैं.
Betul Borewell update: बैतूल में 84 घंटे चला रेस्क्यू, नहीं बच पाया 400 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 8 साल का तन्मय
Madhya Pradesh: बैतूल में 6 दिसंबर को बोरबेल में गिरे बच्चे को बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि मासूम बच्चे को बचाया नहीं जा सका है. दूसरी तरफ बच्चे की मां ज्योति साहू ने कहा, "मेरा बच्चा कुछ भी हो, मुझे दे दो. किसी नेता या अधिकारी का बच्चा होता तो क्या इतना समय लगता?"
Lucknow: सपा नेता अनुराग भदौरिया के घर चस्पा कुर्की का नोटिस, FIR दर्ज होने के बाद से हैं फरार, CM योगी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Anurag Bhadouria: लखनऊ में पुलिस ने सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है. कुर्की के नोटिस में लिखा गया है कि अनुराग भदौरिया अगर पुलिस के सामने हाजिर नहीं होंगे तो फिर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी.
VIDEO: बदायूं में चेकिंग को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़ी पब्लिक, अफसरों पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
Budaun News: बदायूं में पुलिस को चेकिंग और पैदल गश्त के दौरान एक युवक की गाड़ी चेक करना पुलिस को महंगा पड़ गया. बाइक चेकिंग के विरोध में युवक ने अपने लोगों के साथ मिलकर जाम लगा दिया. जाम खुलवाने गयी पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया.







