Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


IMD ने 13 अगस्त को दिल्ली-NCR समेत 16 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश के लो-प्रेशर और बंगाल की खाड़ी के साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण कई इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है.

13 अगस्त 2026 को चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. सिंह, मिथुन और तुला समेत कुछ राशियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा. आईए जानते हैं सभी राशियों का हाल...

13 अगस्त 2026 को सावन शुक्ल प्रतिपदा और गुरुवार का संयोग बन रहा है, जिससे शिव-विष्णु की पूजा का विशेष महत्व माना जा रहा है. आज अभिजीत, विजय और गोधूलि मुहूर्त में शुभ कार्य किए जा सकते हैं.

बिहार के नवादा में 23 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल वाले कथित तौर पर शव को गुपचुप अंतिम संस्कार के लिए ले गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर पति, सास समेत अन्य आरोपियों पर FIR दर्ज की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन किया. किताब में परौंख गांव से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचे कोविंद के संघर्ष, राजनीतिक सफर और जीवन मूल्यों की कहानी है.

कोलकाता से चेन्नई आ रही IndiGo फ्लाइट का लैंडिंग से ठीक पहले बायां इंजन फेल हो गया, जिसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई. पायलट ने एक इंजन के सहारे विमान को सुरक्षित उतारकर 224 यात्रियों की जान बचाई, अब DGCA घटना की जांच करेगी.

राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू में प्रशासनिक अनुभव के साथ उम्मीदवारों से उनकी धार्मिक आस्था, खान-पान और निजी आदतों से जुड़े सवाल भी पूछे गए. 5200 आवेदनों में से चुने गए 8 उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर पीएम मोदी ने युवाओं को भारत की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए संस्कृत श्लोक के जरिए चरित्र और श्रेष्ठ कर्मों का संदेश दिया. ऋग्वेद के इस सुभाषित में सकारात्मक सोच, मधुर वाणी और अच्छे कर्मों से समाज का विश्वास जीतने की प्रेरणा दी गई है.

डोनाल्ड ट्रंप ने 2028 में तीसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की संभावना पर कहा कि उनका मन तो है, लेकिन कानून इसकी इजाजत नहीं देता.अमेरिकी संविधान का 22वां संशोधन किसी व्यक्ति को दो बार से अधिक राष्ट्रपति बनने से रोकता है.

IMD ने 12 अगस्त को दिल्ली-NCR, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. पहाड़ी राज्यों में जलभराव, भूस्खलन और नदियों के उफान का खतरा बना हुआ है.