Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


भारत आज 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराकर लगातार 13वीं बार देश को संबोधित किया. इस बार समारोह की थीम ‘युवा शक्ति फॉर विकसित भारत@2047’ है.

15 अगस्त 2026 को कर्क राशि में गुरु-बुध की युति और कन्या राशि में चंद्र-शुक्र का संयोग ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है. कर्क, कन्या समेत कुछ राशियों के लिए करियर और ज्ञान के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा, जबकि कुछ को गुस्से और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा.

15 अगस्त 2026 को हरियाली तीज और स्वतंत्रता दिवस का खास संयोग है. तृतीया तिथि शाम 5:28 बजे तक रहेगी.सुबह 7:29 से 9:08 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा, जबकि 9:08 से 10:47 बजे तक राहुकाल रहेगा.

ग्वालियर में दो बहनों द्वारा मोबाइल चोर को पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल हुआ. पुलिस के मुताबिक आरोपी मुस्लिम नहीं, बल्कि मनप्रीत सिंह है और धार्मिक पहचान से जुड़ा वायरल दावा भ्रामक है.

अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. 5,585 आवेदनों में से अंतिम 3 नामों का पैनल तैयार किया गया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 2 सितंबर की बैठक में तीनों नामों पर विचार के बाद नए CEO के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी.

महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने दावा किया कि राम मंदिर विवाद के बाद उनकी चंपत राय और नृपेन्द्र मिश्रा से फोन पर बातचीत हुई थी. उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन में किसी भी तरह की लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

पटियाला के घुम्मन नगर में घर देखने पहुंचे दंपति पर पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. CCTV में कैद हमले के वीडियो ने लोगों को दहला दिया, जबकि पीड़ित अंकित ने अस्पताल से पूरी घटना बताई.

20 जुलाई से शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र आज 13 अगस्त को 19वीं और आखिरी बैठक के साथ समाप्त होगा. छात्र आंदोलन, पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर हंगामे के बीच कई अहम विधेयकों पर भी काम हुआ.

UNSC की मॉनिटरिंग टीम की रिपोर्ट में नवंबर 2025 के लाल किला कार धमाके को AQIS से जोड़ने का दावा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक AQIS अब डॉक्टरों और इंजीनियरों जैसे पढ़े-लिखे पेशेवरों के छोटे स्लीपर सेल तैयार कर रहा है.

लेह-लद्दाख में गुरुवार सुबह 6:05 बजे 5.5 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. NCS के मुताबिक भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था, फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है.