Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


23 जुलाई 2026, गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और शुभ योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो पूजा और नए कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. आज तुलसी में हल्दी का पीला धागा बांधकर भगवान विष्णु की आराधना करने से सुख-समृद्धि और तरक्की के योग मजबूत होने की मान्यता है.

DRDO और अडानी डिफेंस भारतीय वायुसेना के लिए अगली पीढ़ी का स्वदेशी AEW&C Mk-II प्लेटफॉर्म विकसित करेंगे. 6 एयरबस A321 विमानों पर अत्याधुनिक रडार और मिशन सिस्टम लगाए जाएंगे, जिससे भारत की हवाई निगरानी क्षमता कई गुना बढ़ेगी.

भारतीय नौसेना में 'माहे क्लास' ASW-SWC श्रृंखला का दूसरा युद्धपोत INS मालवन शामिल हो गया है, जिससे पनडुब्बी रोधी क्षमता और मजबूत होगी. 80% से अधिक स्वदेशी तकनीक से लैस यह युद्धपोत तटीय और उथले समुद्री क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए तैयार है.

दिल्ली पुलिस के निर्देश पर सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत 16 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. हालांकि डीएमआरसी ने साफ किया है कि इंटरचेंज सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी और यात्री स्टेशन के भीतर ट्रेन बदल सकेंगे.

अजित पवार की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के विकास और जनसेवा में उनके योगदान को याद करते हुए उनके विजन की सराहना की.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के 56वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई शीर्ष नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही विकास यात्रा की सराहना की.

दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुलाकात की. सरकार और आंदोलनकारियों के बीच संवाद की पहल के संकेतों के बीच डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है.

आईएमडी ने अगले कुछ दिनों के लिए 18 राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है.

22 जुलाई 2026 को भड़ली नवमी पर साध्य योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिसे अबूझ मुहूर्त माना जाता है. आज विवाह, गृह प्रवेश, वाहन खरीद, निवेश और नए कार्यों की शुरुआत शुभ मानी गई है, हालांकि राहुकाल में नए कार्यों से बचने की सलाह दी गई है.

22 जुलाई 2026, भड़ली नवमी पर ग्रहों का विशेष संयोग कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और धन लाभ के नए अवसर लेकर आया है. वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और निवेश के मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है.