Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


4 अगस्त 2026 को सावन का पहला मंगला गौरी व्रत सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि योग के दुर्लभ संयोग में मनाया जा रहा है. कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों को करियर, व्यापार और धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं.

मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में महिला से कुंडल लूटने के आरोपी बदमाश को पुलिस ने 36 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया.

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद पति का घर छोड़कर प्रेमी के साथ गई महिला के 6 महीने के बच्चे की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बच्चे को रास्ते का कांटा मानकर नाले में फेंकने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

अमेरिका-ईरान संघर्ष में शहीद हुई भारतीय मूल की अमेरिकी सैनिक सर्जेंट एंजेल सारा रामप्रसाद को न्यूयॉर्क में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. न्यूयॉर्क में झंडे आधे झुकाए गए और सेना के अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 पदक जीतकर अपना कुल मेडल काउंट 23 पहुंचा दिया. इसके बावजूद गोल्ड मेडल की संख्या कम होने के कारण भारत मेडल टैली में 10वें स्थान पर ही बना हुआ है.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रचते हुए सभी 10 सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बना ली है. अब भारत के पास बॉक्सिंग में 10 गोल्ड मेडल जीतने का मौका है, जबकि एथलेटिक्स में भी कई पदक मुकाबले आज खेले जाएंगे.

आईएमडी ने 1 अगस्त को दिल्ली-NCR, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. कई इलाकों में फ्लैश फ्लड, जलभराव और भूस्खलन का खतरा है, जबकि गुजरात और मध्य भारत के कुछ हिस्सों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

जंतर-मंतर प्रदर्शन के वायरल वीडियो विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के नाम भावुक संदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि गुमराह बच्चों को नफरत नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन और माफी की जरूरत है.

1 अगस्त से तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 202 से 209 रुपये तक की बड़ी कटौती की है. घरेलू 14.2 किलो LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पुराने रेट ही लागू रहेंगे.

1 अगस्त 2026, शनिवार को बने दुर्लभ 'शोभन योग' का प्रभाव कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर में सफलता और व्यापारिक उन्नति लेकर आएगा. वहीं चंद्रमा-राहु की युति से बने 'ग्रहण दोष' के कारण कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.