Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चरक संहिता का संस्कृत श्लोक साझा कर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन का महत्व बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने WFE की 65वीं जनरल असेंबली के लिए जारी संदेश में भारतीय अर्थव्यवस्था और पूंजीगत बाजार की तेज वृद्धि का जिक्र किया.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकवादी लतीफ भट को मार गिराया. गृह मंत्री अमित शाह ने सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, CRPF और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान की सराहना करते हुए जवानों को सलाम किया.

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. सोना 2,750 रुपये टूटकर 1,31,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 5,700 रुपये गिरकर 1,63,889 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप समेत 14 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रमुख नेताओं को भारत की पारंपरिक कलाकृतियां और हस्तशिल्प भेंट किए. राजस्थान की गोल्डन पिछवाई पेंटिंग से लेकर कश्मीरी पश्मीना, बनारसी सिल्क और गुजरात की रोगन कला तक, इन उपहारों में भारत की सांस्कृतिक विविधता और कारीगरों का हुनर देखने को मिला.

क्राफ्टन ने 18 नवंबर को भारत में BGMI 4.7 Update रोलआउट किया है. नए अपडेट में Arctic Chronicles Mode, बर्फीले मैप्स और कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं. कॉमेडियन समय रैना भी BGMI के साथ खास कोलैबोरेशन में नजर आएंगे.

Rockstar Games का बहुप्रतीक्षित गेम Grand Theft Auto VI (GTA 6) 19 नवंबर 2026 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है. भारतीय गेमर्स के लिए इसका डिजिटल अनलॉक टाइम रात 12 बजे (12:00 AM IST) निर्धारित है.

दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में लगातार दूसरे दिन सुधार दर्ज किया गया और औसत AQI 300 से नीचे पहुंच गया, जिससे प्रदूषण से परेशान लोगों को राहत मिली.

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 10 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है.वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह-शाम घने कोहरे और तापमान में गिरावट के चलते ठंड बढ़ने के आसार हैं.

आज 18 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आंवला नवमी यानी अक्षय नवमी मनाई जा रही है. पूजा के लिए सुबह 6:46 से दोपहर 12:06 बजे तक का समय बताया गया है. जानिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग की पूरी जानकारी.