Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


रोमानिया में भारतीय मूल के मजदूर विपन कुमार ने बर्फीली झील में डूब रही 5 साल की बच्ची की जान बचाकर मिसाल पेश की. उनकी बहादुरी से प्रभावित होकर रोमानिया के क्रायोवा शहर ने उन्हें मानद नागरिकता देने का फैसला किया....

आजमगढ़ की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर हुई कथित अभद्र टिप्पणियों की निंदा की. सीएम ने कहा कि बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और तत्काल FIR दर्ज कराने की बात कही...

कासगंज के शेखूपुरा गांव में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान मकान का लेंटर गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. हादसे में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है...

आरजी कर मेडिकल कॉलेज केस में टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद के बयान ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने दोषियों को सख्त सजा देने की मांग करते हुए शुरुआती जांच और मामले की हैंडलिंग पर सवाल उठाए हैं...

स्पेसएक्स ने नैस्डैक पर 11% प्रीमियम के साथ धमाकेदार शुरुआत की और कंपनी की वैल्यूएशन 2 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई. इस लिस्टिंग के बाद एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए, जबकि xAI से जुड़े तीन भारतीय इंजीनियरों को भी बड़ा फायदा मिलने की चर्चा है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना हो गए हैं, जहां वे कई अहम नेताओं से मुलाकात करेंगे. दौरे के दौरान G-7 शिखर सम्मेलन, इंडिया इनोवेट्स कॉन्फ्रेंस और यूरोपीय साझेदारी पर विशेष फोकस रहेगा...

ओमान तट के पास तेल टैंकर MT Settebello पर हुए अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत ने अमेरिका के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात कर वाणिज्यिक जहाजों पर सैन्य कार्रवाई को अनुचित बताया...

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के 62वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी. नेताओं ने आत्मनिर्भर भारत, व्यापार और औद्योगिक विकास में उनके योगदान की जमकर सराहना की...

एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने युवाओं की भूमिका की सराहना करते हुए ‘युवा-नेतृत्व वाले विकास’ को देश की ताकत बताया. उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और अटल इनोवेशन मिशन को बदलाव की सबसे बड़ी आधारशिला बताया...

महाराष्ट्र के कल्याण जंक्शन पर परिवार को ट्रेन में बैठाने आए आदित्य चौहान पर ₹500 का जुर्माना लगा दिया गया, क्योंकि उनका प्लेटफॉर्म टिकट निर्धारित समय सीमा से अधिक हो गया था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे के नियमों और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर नई बहस छिड़ गई है.