Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital


पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

भारत एक्सप्रेस


Captain Vikram Batra Jayanti: परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर देश ने कारगिल युद्ध के वीर नायक को याद किया. गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय नेताओं और मुख्यमंत्रियों ने उनके अदम्य साहस, नेतृत्व और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया.

Bharatendu Harishchandra Jayanti: भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. नेताओं ने आधुनिक हिंदी साहित्य, पत्रकारिता, समाज सुधार और राष्ट्रीय चेतना के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया.

PM Modi Sanskrit Shloka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर ‘हरिहर सुभाषितम्’ का संस्कृत श्लोक साझा किया. इसके जरिए उन्होंने विद्या के महत्व को समझाते हुए बताया कि शिक्षा सिर्फ ज्ञान हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यवहार, सोच, मन और जीवन को बेहतर बनाने में भी मदद करती है.

Siddaramaiah 75 percent reservation: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य में जातिगत सर्वे की रिपोर्ट लागू करने और दलितों, पिछड़े वर्गों व अल्पसंख्यकों का आरक्षण बढ़ाकर 75 फीसदी करने की मांग की है.

Adani Airports Investment: अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) करीब 1 अरब डॉलर यानी ₹9,825 करोड़ की नई इक्विटी पूंजी जुटाने जा रही है. निवेश के बाद कंपनी की प्री-मनी इक्विटी वैल्यूएशन करीब 18 अरब डॉलर आंकी गई है.

Delhi MCD Action: सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद MCD ने दिल्ली में PG और जर्जर इमारतों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है. जिनमें 24 को ध्वस्त किया गया, 7 को सील किया गया और 35 को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए.

UK flight cancellations: ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के फ्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी के कारण 1,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गईं. गड़बड़ी का असर ब्रिटेन के कम से कम 15 एयरपोर्ट्स और यूरोप के कई हिस्सों पर पड़ा.

Gadchiroli ganja seizure: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में स्थानीय अपराध शाखा और कोटगुल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 21.80 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है.

Bittu Tabahi story: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें सोशल मीडिया पर 'बिट्टू तबाही' के नाम से जाना जाता है, ने अजनार नदी को कचरे से मुक्त करने का अभियान किया.

कांग्रेस संगठन में युवा चेहरों की तलाश तेज हो गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल खुद ले रहे है सभी का इंटरव्यू. पार्टी काम, जमीनी सक्रियता और संगठन में योगदान के आधार पर नेताओं का चयन करने की तैयारी में है.