Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital


पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

भारत एक्सप्रेस


बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रशांत किशोर ने पटना के बिहटा में ‘बिहार नव निर्माण आश्रम’ नाम से एक बड़ा राजनीतिक और प्रशिक्षण केंद्र तैयार किया है. यह केंद्र जन सुराज अभियान को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए बनाया जा रहा है.

SRH ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. RCB ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है. यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां दोनों टीमों की नजर जीत पर है.

Twisha Sharma Case Update: ट्विशा शर्मा मौत मामले में CCTV सिस्टम को लेकर नया खुलासा हुआ है. इंस्टॉलर विनोद वाणी ने दावा किया कि कैमरों में समय की गड़बड़ी तकनीकी खराबी और सर्विसिंग न होने की वजह से थी, न कि किसी छेड़छाड़ के कारण.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 19वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. यह कार्यक्रम 47 शहरों में आयोजित होगा और चयनित उम्मीदवार विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे.

Cockroach Janta Party के फाउंडर अभिजीत दीपके ने NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है. X अकाउंट बंद होने के बाद संगठन ने नया अकाउंट बनाकर अभियान तेज कर दिया है.

SRH और RCB के बीच IPL 67वां मुकाबला टॉप-2 की रेस के लिए अहम है. अगर RCB जीतती है तो वह क्वालीफायर-1 में पहुंच जाएगी, लेकिन अगर SRH जीतती है तो फैसला नेट रन रेट से होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात और हालिया विदेश दौरे पर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. दीपक बैज ने इसे ‘हनीमून’ कहा, जबकि राहुल गांधी ने रील संस्कृति पर हमला बोला और भूपेश बघेल ने विदेश नीति और कूटनीति पर सवाल उठाए.

Umar Khalid Gets Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली दंगा और UAPA मामले में आरोपी उमर खालिद को 1 जून से 3 जून तक अंतरिम जमानत दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को FAO का 'एग्रीकोला मेडल' सम्मान मिला है. पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा ने इसे भारतीय किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया. यह सम्मान कृषि सुधार, खाद्य सुरक्षा और किसानों के कल्याण में योगदान के लिए दिया गया

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में संसदीय समिति के सामने NTA ने कहा कि जब तक CBI जांच में लीक साबित नहीं होता, तब तक इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा. फिलहाल मामला जांच के अधीन है और 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.