Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


मोना बुगालिया ने बिना भर्ती परीक्षा पास किए 2 साल पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग तक ले ली। एडीजी के साथ टेनिस खेलती। पूर्व डीजीपी के बेटी की शादी में शरीक हुई। मंदिरों में वर्दी की धौंस दिखाकर वीआईपी दर्शन किए।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े तीन ISIS के संदिग्ध आतंकियों ने बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पिछले कुछ समय से इंडियन मुजाहिद्दीन और ISIS की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।

खालिस्तान समर्थकों को पाकिस्तान के अलावा चीन से भी फंडिंग हो रही है. इसके अलावा ड्रग्स, फिरौती, उगाही, सट्‌टेबाजी, हथियार तस्करी और फिल्मों के जरिए भी पैसा जुटाया जा रहा है. बीते कुछ महीनों में अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थकों की एक्टिविटी बढ़ी है.

राजस्थान में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा से दूरी बनाकर जेपी नड्डा और मोदी-अमित शाह के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है. बीजेपी के शीर्ष नेता वसुंधरा राजे को मनाने में जुट गए हैं.

अफ्रीका में चीन की तरफ से जारी खनन कार्यो के खिलाफ अब यहां के कई देशों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है. कई जगहों पर तो गैरकानूनी तौर पर चीन की तरफ से चल रही खनन कार्रवाई को भी बंद करा दिया गया है. नाइजीरिया ने देश में कई अवैध चीनी खनन कार्यों को निलंबित कर दिया है.

लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन को मात देने के लिए 26 दलों ने मिलकर ‘इंडिया गठबंधन’ बनाया है. लेकिन 'सीट शेयरिंग' पर स्थिति साफ नहीं हो सकी है. गठबंधन के कई दल विभिन्न राज्यों में सत्ता में हैं या फिर जनाधार के लिहाज से मजूबत स्थिति में हैं. ऐसे में कमजोर दलों के साथ सीट बंटवारा पेचीदा मसला होगा.

अनंतनाग आतंकी हमले में शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP हुमांयू भट का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है. कश्मीर में सेना को गुमराह कर आतंकियों ने अचानक तेज गोलीबारी कर दी. जिससे तीन अधिकारियों की जान चली गई. अब सेना के कमांडोज, स्निफर डॉग्स, ड्रोन, हेलिकॉप्टर छिपे हुए आतंकियों को खोज रहे हैं.

भारत सरकार अपने इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को टेस्ट कर रही है. इस सिस्टम को टेस्ट करने के लिए सरकार ने एक मैसेज भेजा है, जो देशभर के कई यूजर्स के स्मार्टफोन पर आया है. देशभर में बहुत से यूजर्स को इमरजेसी अलर्ट के नाम से ये मैसेज आया है. Emergency Alert: Severe फ्लैश के साथ आया है.