Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


नौकरी के बदले जमीन मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को जमानत मिल गई है। इन लोगों को 50-50 हजार को निजी मुचलके पर जमानत मिली है।

साल के पहले 7 महीनों के भीतर ही पाकिस्तान में 18 से ज्यादा आत्मघाती हमले हुए. वैसे तो इस देश में पहले भी धमाके होते रहे, लेकिन अब धार्मिक जगहों पर सुसाइड बॉम्बिंग की घटनाएं बढ़ी हैं.

2023 के नोबेल विजेताओं के नाम की घोषणा शुरू हो चुकी है. साल 1901 से आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की इच्छाओं के मुताबिक पुरुषों, महिलाओं और संगठनों को उनके ऐसे कार्यों के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किए जाते रहे हैं, जिससे मानव जाति को को बड़ी तरक्की मिली है।

फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार साइंटिस्ट कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया है. ये सम्मान उन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए प्रदान किया गया है, जिसने कोविड -19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास को सक्षम किया है.

मणिपुर में हर गिरफ्तारी सबूत के आधार पर की गई है। NIA और CBI ने यह बात कही है। दोनों एजेंसियों ने इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फ्रंट की ओर से लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि किसी भी समुदाय, धर्म या संप्रदाय के खिलाफ कोई पक्षपात नहीं किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने Newsclick के पत्रकारों के घर छापामार कार्रवाई की है. इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल जब्त कर हार्ड डिस्ट का डेटा भी लिया गया है. दरअसल, 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने Newsclick को मिली अवैध फंडिंग को लेकर मुकदमा दर्ज किया था.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चितौड़गढ़ सभा में मोदी के भाषण में कई संदेश छिपे हुए थे। ये संदेश भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए थे। भाषण के दौरान कई बातों का जिक्र किया।

नीतीश सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में कुल आबादी 13 करोड़ से ज्यादा है. इनमें 27% अन्य पिछड़ा वर्ग और 36% अत्यंत पिछड़ा वर्ग है. यानी, ओबीसी की कुल आबादी 63% है. अनुसूचित जाति की आबादी 19% और जनजाति 1.68% है. जबकि, सामान्य वर्ग 15.52% है.

बिहार में जाति गणना के आंकड़े जारी हुए. इसके कुछ देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। PM ने कहा- विकास विरोधी लोग पहले भी गरीबों की भावनाओं से खेलते थे और आज भी खेलते हैं।

नीतीश सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में कुल आबादी 13 करोड़ से ज्यादा है. इनमें 27% अन्य पिछड़ा वर्ग और 36% अत्यंत पिछड़ा वर्ग है. यानी, ओबीसी की कुल आबादी 63% है. अनुसूचित जाति की आबादी 19% और जनजाति 1.68% है. जबकि, सामान्य वर्ग 15.52% है.